लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

भाजपा ने भिलाई के तीनो निगम में जीत के लिए इन दिग्गजो को सौंपा कमान.......

भाजपा ने भिलाई के तीनो निगम में जीत के लिए इन दिग्गजो को सौंपा कमान.......
Share

भिलाई: भाजपा ने नगर निगम चुनाव में अपने दिग्गज नेताओं को कमान सौंप दिया है। इससे पहले घोषित चुनाव प्रभारियों के उपर नए प्रभारी बनाये जाने से चुनाव में भाजपा की दमदारी के साथ उतरने का साफ संकेत नजर आया है। भिलाई नगर निगम चुनाव के लिए भाजपा ने राजनांदगांव के सांसद संतोष पाण्डेय को कमान सौंपी है। इससे पहले भाजपा ने यहां के लिए भूपेंद्र सवन्नी को चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है।

मुख्यमंत्री के निवास क्षेत्र भिलाई-चरोदा नगर निगम में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को फिर एक बार भाजपा की सत्ता बरकरार रखने के उद्देश्य से चुनाव प्रभारी बनाया गया है। चुनाव घोषित होने के साथ ही इस निगम के लिए भाजपा ने विधायक शिवरतन शर्मा और अशोक बजाज को प्रभार दिया था। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के प्रभाव वाले रिसाली नगर निगम में प्रभारी के रूप में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को भाजपा ने प्रभारी बनाकर पूरी दमखम के साथ चुनाव लडऩे का संकेत दे दिया है।

इस नवगठित नगर निगम के पहली बार हो रहे चुनाव के लिए भाजपा ने जगदलपुर के महापौर रह चुके किरण देव को पहले प्रभारी बनाया था। जामुल नगर पालिका के लिए भाजपा ने पूर्व संसदीय सचिव लाभचंद बाफना को चुनाव प्रभारी घोषित किया है। इससे पहले यहां की जिम्मेदारी नीलू शर्मा को दी गई थी। चारों निकाय में भाजपा के पूर्व घोषित प्रभारियों के साथ नए प्रभारी नेतृत्वकर्ता के रूप में चुनाव संचालन करेंगे।


Share

Leave a Reply