BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

भाजपा आदिवासी नृत्य महोत्सव पर सवाल खड़ा करके आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का विरोध कर रही : सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा आदिवासी नृत्य महोत्सव पर सवाल खड़ा करके आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का विरोध कर रही : सुशील आनंद शुक्ला
Share

रायपुर, भाजपा आदिवासी नृत्य महोत्सव पर सवाल खड़ा कर के आदिवासी संस्कृति के संरक्षण का विरोध कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने पूछा कि भारतीय जनता पार्टी को आदिवासियों से इतनी चिढ़ क्यों है? छत्तीसगढ़ में आदिवासी वर्ग की 32 प्रतिशत आबादी है राज्य के बड़े भू-भाग में आदिवासी रहते है। राज्य में विविध आदिवासी संस्कृतियां पुरातन समय से है। 15 साल तक छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी। भारतीय जनता पार्टी ने कभी आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास नहीं किया। आज जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार आदिवासियों की संस्कृति के साथ-साथ उनके आर्थिक शैक्षणिक उन्नति के लिये प्रयास कर रही है तो भारतीय जनता पार्टी को पीड़ा हो रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आदिवासियों की आर्थिक उन्नति के लिये वनोपजों के संग्रहण की परिधि को बढ़ाया गया। 7 वनोपजों की जगह 52 वनोपज की खरीदी शुरू की गयी। तेंदूपत्ता संग्राहकों को मानदेय 2500 से 4000 रु. किया गया। आदिवासियों की अधिग्रहित की गयी जमीनें वापस किया गया, 4.5 लाख वन अधिकार पट्टों के पुर्नसर्वेक्षण की प्रक्रिया शुरू की गई। बस्तर, सरगुजा के युवाओं को सरकारी नौकरी में अधिक भागीदारी देने के उद्देश्य से बस्तर सरगुजा में कनिष्ठ चयन बोर्ड का गठन किया गया। आदिवासी वर्ग के सम्मान के लिये विश्व आदिवासी दिवस पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया। भारतीय जनता पार्टी चाहती तो वह भी 15 साल के शासनकाल में आदिवासी समाज के कल्याण के लिये योजना बनाती। भाजपा ने योजना तो नहीं बनाया आदिवासियों से 2003 के चुनाव में किया गया वायदा हर आदिवासी परिवार से एक को सरकारी नौकरी देने का और हर आदिवासी परिवार को 10 लीटर दूध वाली जर्सी गाय देने का वायदा भी पूरा नहीं किया था। आज भी भाजपा आदिवासी नृत्य महोत्सव का विरोध इसलिये कर रही है क्योंकि 2018 के विधानसभा चुनाव में इस वर्ग की अधिकांश विधानसभा सीट भाजपा हार गई थी। 


Share

Leave a Reply