लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने ली कोर ग्रुप की बैठक

भाजपा राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने ली कोर ग्रुप की बैठक
Share

रायपुर। भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री व छत्तीसगढ़ प्रभारी शिवप्रकाश ने भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर, में कोर ग्रुप की बैठक ली। बैठक में टूलकिट के मामले में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कांग्रेस सरकार के एफ आई आर दर्ज करने व उसके विरोध में भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई। कोर ग्रुप की बैठक में नेताओं ने माननीय शिव प्रकाश को बताया की प्रदर्शन के प्रथम दिन एक लाख से ऊपर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने निवास से वर्चुअल धरना दिया। अगले चरण में सभी जिलों में वरिष्ठ नेताओं ने कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए जिला मुख्यालयों में पांच की संख्या में थाने में जाकर प्रदर्शन किया व अपनी गिरफ्तारी की मांग की। कोर ग्रुप की बैठक में उन्हें बताया गया कि आज प्रदेश के 500 से ज्यादा थाने और चौकियों में प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारियों से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने थानों में प्रदर्शन कर कांग्रेस सरकार की अलोकतांत्रिक कार्रवाई के प्रति विरोध जताया। प्रदेश प्रभारी माननीय शिव प्रकाश ने सख्ती से कांग्रेसी सरकार के दमनकारी रवैया का भविष्य में भी विरोध करने का निर्देश दिया।


कोर ग्रुप की बैठक में भाजपा राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री शिव प्रकाश ने इस कोविड-19 के समय संगठन ने क्या कार्य किया उसकी समीक्षा की। कोर ग्रुप की बैठक में प्रदेश प्रभारी को बताया गया कि भाजपा के प्रत्येक जिलों में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सेवा ही संगठन हैइसे मूलमंत्र मानकर जरूरतमंदों को सुखा राशन, भाप मशीन व मास्क बड़ी संख्या में वितरित किये। दीनदयाल रसोई के माध्यम से प्रतिदिन हजारों की संख्या में भोजन पका कर जरूरतमंदों को वितरित की गई। साथ ही प्रत्येक जिलों में भाजपा हेल्पडेस्क बनाकर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराना ,जीवन रक्षक दवाइयां उपलब्ध कराना, आवश्यकता अनुसार सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर ऑक्सीजन सिलेंडर व ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की बड़ी संख्या में व्यवस्था की गई। बैठक में कोरोना काल के दौरान कांग्रेस सरकार की विफलताओं की भी जानकारियां दी गई।


कोर ग्रुप की बैठक में डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, बृजमोहन अग्रवाल, रामविचार नेताम ,पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, पूर्व अध्यक्ष विक्रम उसेंडी व संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहे।


Share

Leave a Reply