BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

कांग्रेस संचार प्रमुख त्रिवेदी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस नेताओं का सवाल उठाना कांग्रेस के आंतरिक कल्ह और गांधी परिवार के प्रति अविश्वास को दर्शाता है- ओपी चौधरी

कांग्रेस संचार प्रमुख त्रिवेदी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस नेताओं का सवाल उठाना कांग्रेस के आंतरिक कल्ह और गांधी परिवार के प्रति अविश्वास को दर्शाता है- ओपी चौधरी
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के नेता ओपी चौधरी ने कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेद के बयान पर पलटवार किया हैं। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी किस प्रकार से नेतृत्व के संकट से जूझ रही हैं। लगातार जनता का विश्वास खोंने के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भी देश की आज़ादी के दिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख कर यह बता दिया है कि राष्ट्रीय नेतृत्व में बदलाव और कांग्रेस के पुनरुत्थान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अंदर ही उठ रहे विरोध के बीच फिर से स्वामी भक्ति में कांग्रेस के कुछ नेता और कांग्रेस के कुछ मुख्यमंत्री जमानती नेताओं को अध्यक्ष बनाने अपनी आवाज बुलंद कर स्वामी भक्ति के साथ साथ वे अपना कद बढ़ाने का भी प्रयास कर रहे है।

भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व पर कांग्रेस के ही नेताओं द्वारा सवाल उठाना सीधे तौर पर कांग्रेस के आंतरिक कल्ह और गांधी परिवार के प्रति अविश्वास को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न नेता है न ही नीति हैं। जमानत पर बाहर आने वाले नेताओं से डर खुद कांग्रेस को लग रहा है कि उनके जमानती नेताओं की जोड़ी ने उन्हें मान्यता प्राप्त विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ा हैं। कांग्रेस के नेता अपनी स्वामी भक्ति मं कांग्रेस के पूर्व पूर्ण रूप से विफल अध्यक्ष राहुल गांधी जो खुद डर कर अपनी पारिवारिक सीट छोड़ वायनार्ड भाग गए। प्रियंका वाड्रा जो कभी वार्ड चुनाव लड़ने की हिम्मत नहीं जुटा पाई और सोनिया गांधी जिनके नेतृत्व पर ही आज कांग्रेस के भीतर खाने प्रश्न चिंन्ह खड़ा हो गया हैं का गुणगान करते है। कांग्रेस ऐसे चुनावी मैदान छोड़कर भागे हुए और जमानती नेताओं का गुणगान कर रही हैं,यही इस देश के सबसे पुराने दल कांग्रेस के पतन का कारण हैं।

भाजपा नेता ओपी चौधरी ने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पूछा है कि क्या कभी गांधी नेहरु परिवार से इतर कोई कांग्रेस का अध्यक्ष हो सकता है? कांग्रेस के उन कार्यकर्ताओं को कब मौका मिलेगा जिन्होंने गांधी परिवार विशेष की कांग्रेस पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन दे दिया और आज मजबूरी में फिर जमानती अध्यक्ष की मांग करनी पड़ रही है। एक ऐसे व्यक्ति को न चाहते हुए भी पुनः अध्यक्ष बनाने की मांग करनी पड़ रही हैं जिसने अपनी असफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं?सवाल कांग्रेस के लिए हैं, डरना भी कांग्रेस को ही चाहिए क्योंकि आपके और आपके राजनीतिक भविष्य का सवाल हैं।
 


Share

Leave a Reply