छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

भाजपा करेगी प्रदेश के थानों के सामने प्रदर्शन

भाजपा करेगी प्रदेश के थानों के सामने प्रदर्शन
Share

रायपुर। भाजपा पूरे प्रदेश में कांग्रेस सरकार के खिलाफ 24 मई को प्रदर्शन करेगी। टूल किट मामले के खुलासे के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बदले भावना के साथ काम कर रही है। पार्टी के आला नेताओं के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज करके भय का वातावरण बनाने जुटी है। इस पूरे घटनाक्रम के विरोध में भाजपा के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश के थानों के सामने प्रदर्शन करेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में पार्टी के प्रुमख पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल होंगे।

इस प्रदेशव्यापी आंदोलन में संभागवार मुख्य रूप से ये नेतागण उपस्थित रहेंगे :-

रायपुर संभाग से
सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री चंदशेखर साहू, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, भाजपा उपाध्यक्ष व विधायक शिवरतन शर्मा, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल, श्रीचंद सुंदरानी, डॉ. सनम जांगडे, अनिमेश कश्यप, पूर्व विधायक रूपकुमारी चौधरी, संजय श्रीवास्तव, संतोष उपाध्याय।

बिलासपुर संभाग से
प्रदेश महामंत्री एवं विधायक नारायण चंदेल,सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री ननकीराम कवर, अमर अग्रवाल, पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश महांमत्री भूपेन्द्र सवन्नी, कृष्णमूर्ति बांधी, रजनीश सिंह, सौरभ सिंह।

बस्तर संभाग से
अजामोर्चा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व मंत्री केदार कश्यप, पूर्व विधायक संतोष बाफना, श्रीनिवासराव मद्दी, पूर्व विधायक राजाराम तोड़मे, लच्छूराम कश्यप, बैदूराम कश्यप व पूर्व मंत्री महेश गागड़ा शामिल होंगे।

सरगुजा संभाग से
सांसद गोमती साय, पूर्व सांसद कमलभान सिंह, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, भैय्यालाल राजवाड़े, मेजर अनिल सिंह, प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव, भरत सिसोदिया व जशपुर से कृष्णा राय,रणविजय सिंह जूदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव सहित पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।

दुर्ग संभाग से
सांसद विजय बघेल, प्रेमप्रकाश पाण्डेय, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव, अभिषेक सिंह, नीलू शर्मा, विक्रांत सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता, पूर्व सांसद, विधायक सहित पदाधिकारी, प्रमुख कार्यकर्तागण शामिल होंगे।

भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी सिविल लाईन थाना होंगे रवाना

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत सहित पार्टी पदाधिकारी प्रातः 10 बजे सिविल लाईन थाना के लिये रवाना होंगे। वहां नेतागण पार्टी द्वारा तय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
 


Share

Leave a Reply