BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर भाजपा कार्यकर्ता व सभी हिन्दू पूजा-पाठ कर भगवा ध्वज फहराएंगे, दीप प्रज्जवलित करेंगे : भाजपा

मंदिर निर्माण के शुभारंभ पर भाजपा कार्यकर्ता व सभी हिन्दू पूजा-पाठ कर भगवा ध्वज फहराएंगे, दीप प्रज्जवलित करेंगे : भाजपा
Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कल 05 अगस्त को अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होने जा रहे भूमिपूजन व शिलान्यास कार्यक्रम के अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर प्रदेश के सभी भाजपा कार्यकर्ता और सभी हिन्दू सुबह अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों में पूजन के साथ-साथ रामायण, सुंदरकांड, बजरंग बाण, हनुमान चालीसा, रामरक्षा स्तोत्र आदि का पाठ करेंगे और भगवा ध्वज फहराएंगे। संध्याकाल में सभी कार्यकर्ता अपने घरों व प्रतिष्ठनों में दीप प्रज्जवलित करके इस अवसर को अविस्मरणीय बनाकर श्री रामलला के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि कल 05 अगस्त को भव्य राम मंदिर निर्माण के शुभारंभ की बेला कोटि-कोटि हिन्दुओं की आकांक्षाओं की विजय का पर्व और सैकड़ों वर्षों की ग़ुलामी के कलंक के धुलने की अविस्मरणीय बेला है। श्री साय ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के प्रति छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि मंदिर निर्माण के कार्य में लगातार अवरोध पैदा करने वाले अब जिस तरह दोहरे राजनीतिक चरित्र का प्रदर्शन करने पर उतारू हुए हैं, वह नितांत हास्यास्पद है। श्री साय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी, पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरलीमनोहर जोशी, विहिप के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. अशोक सिंघल, पूर्व राज्यपाल व उप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी उमा भारती सहित समस्त संत-महंतों व धर्माचार्यों और हिन्दूवादी संगठनों के मंदिर निर्माण आंदोलन में उल्लेखनीय योगदान को याद कर उन सबका प्रदेश भाजपा की ओर से अभिनंदन भी किया है।
 


Share

Leave a Reply