छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति हुई संपन्न, ये राजनीतिक प्रस्ताव हुआ पास

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति हुई संपन्न, ये राजनीतिक प्रस्ताव हुआ पास
Share

रायपुर : भाजपा कार्यसमिति की बैठक कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को हुई। बैठक में भाजपा की केंद्र सरकार के ऐतिहासिक उपलब्धियों का अभिनन्दन किया गया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व में भारत आज चहुमुखी प्रगति के पथ पर अग्रसर है। समूची दुनिया में भारत का सम्मान आज अनेक गुना बढ़ा है। हाल के ग्लासगो पर्यावरण सम्मलेन में मोदी की अगुवाई में भारत आज पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषय में भी विश्व को नयी राह दिखाने वाले मार्गदर्शक बन कर उभरा है। वैश्विक महामारी कोरोना के कठिन समय में दो-दो स्वदेशी टीके का न केवल निर्माण कर बल्कि अभी तक110 करोड़ से भी अधिक टीके देश में लगा दिए जाने की उपलब्धि चमत्कारिक है। भारत में मात्र 278 दिनों में 100 करोड़ टीका लगा देने समेत तमाम वैश्विक कार्तिमान स्थापित करने के लिए भारतीय जनता पार्टी की यह प्रदेश कार्यसमिति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हार्दिक अभिनन्दन करती है। राष्ट्र को इस वैज्ञानिक उपलब्धि पर गर्व है। कोरोना महामारी में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के लिए भी यह कार्यसमिति भाजपा नीत केंद्र सरकार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त करती है।


न केवल यह टीका अपितु मोदी के आत्मनिर्भर भारत आह्वान से मात्र तीन महीने के भीतर टीम इंडिया ने N95 फेस मास्क, सेनिटाईजर, पीपीई किट्स, ऑक्सीजन बेड, टेस्टिंग आदि के मामले में भी आत्मनिर्भरता हासिल कर ली।आज देश के हर जिले में ऑक्सीजन उत्पादन का प्लांट लगाया जाना भी सेवा परमो धर्मः और सर्वे सन्तु निरामयाः के ध्येय को लेकर काम करने वाली भाजपा सरकार की एक ऐतिहासिक उपलब्धि के बतौर दर्ज की जायेगी। कोरोना संकट के समय ‘प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना’ के तहत 80 करोड़ से अधिक नागरिकों के लिए लगातार राशन एवं अन्य घरेलू सामान उपलब्ध कराया जाना, बुजुर्गों, महिलाओं आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर करने समेत लोक कल्याण के अनेक कार्य प्रशंसनीय हैं।


जल जीवन मिशन के माध्यम से प्रदेश के हर घर तक स्वच्छ जल पहुचाने, प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से हर घर तक पक्के मकान पहुचाने की योजना, सबके लिए गैस, घर-घर तक बिजली समेत ऐसे सभी जन हितकारी योजनओं ने वास्तव में आज देश-प्रदेश में ऐतिहासिक क्रांति का सूत्रपात किया है। ऐसे समय में जब विश्व की सभी बड़ी अर्थव्यवस्था संकट के दौर से गुजर रही है, वहां भारत में आत्मनिर्भर भारत पैकेज, मुद्रा योजना, स्टार्टअप, मेक इन इंडिया आदि योजना से देश के करोड़ों नागरिक लाभान्वित हुए हैं। इस कठिन समय में नागरिकों के जीवन और जीविका दोनों की रक्षा में मोदी की सरकार ने प्रसंशनीय कार्य किया है। प्रदेश के सूफी गायक मदन सिंह चौहान व पंथी नृत्यक राधेश्याम बारले को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किये जाने पर अशेष बधाई। इन मनीषियों को सम्मानित कर प्रदेश का मान बढाने के लिए भी मोदी के प्रति यह कार्यसमिति आभार व्यक्ति करती है।


कौशिक ने कहा, एक तरफ जहां तमाम संकटों के बावजूद देश आगे बढ़ रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के कुशासन के कारण प्रदेश में चारों तरफ हताशा और निराशा व्याप्त है। शान्ति का टापू रहे छत्तीसगढ़ को आज कांग्रेस सरकार के अक्षम, अयोग्य और भ्रष्ट नेतृत्त्व ने अपराध और दंगे का गढ़ बना दिया है। प्रदेश को पहली बार साम्प्रदायिक दंगों का सामना करना पड़ा। कबीरधाम जैसे सद्भाव के शहर में पहली बार कर्फ्यू लगाना पड़ा। स्थानीय कांगेस विधायक और मंत्री के संरक्षण में वहां सनातन धर्मावलम्बियों के साथ नृशंसता की गयी। भगवा ध्वज का अपमान किया गया। जिस तरह बाकायदा शासकीय संरक्षण में ऐसे अपराध किये गए और दंगाइयों पर कारवाई के बदले पीड़ितों एवं भाजपा नेताओं पर विभिन्न असंगत धाराओं में अपराध दर्ज किये गए, वह निंदनीय है। भाजपा इसे कतई सहन नहीं करेगी। कवर्धा में सनातनत धर्मावलम्बियों के विरुद्ध प्रायोजित इस दंगे की भाजपा कार्यसमिति निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग करती है।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा, प्रदेश में जबरन धर्मान्तरण की कोशिशों का मामला हर तरफ से आ रहा है। जहां सुकमा के एसपी ने पत्र लिख कर अपने महकमे और शासन को इसके खिलाफ चेताया था वहीं साम्प्रदायिक तत्वों के बढे हुए मनोबल का परिणाम ही है कि कवर्धा जैसे दंगे किये जाते हैं। राजधानी रायपुर में धर्मान्तरण का विरोध करने पर कुछ लोगों ने संविधान जला देने की धमकी दी थी। यहां भी निर्दोषों को ही गिरफ्तार कर लिया। सरगुजा इलाके में रोहिंग्याओं को बसाए जाने की शिकायत खुद शासन के मंत्री ने की लेकिन उस पर भी कोई कारवाई नहीं की गयी। कांग्रेस सरकार इससे निपटने के बजाय आपसी गुटबाजी में एक-दूसरे को निपटाने में ही व्यस्त है। ढाई-ढाई साल सत्ता के बंटवारे के नाम पर रायपुर से दिल्ली तक नौटंकी जारी है। इस राजनीतिक अस्थिरता का परिणाम ही इतने भयंकर रूप में सामने आ रहा है।
कौशिक ने बताया, प्रदेश में क़ानून व्यवस्था की स्थिति बदतर है। शासकीय आंकड़ों के अनुसार ही प्रदेश में हर दिन औसतन 12 बलात्कार की घटनाएं दर्ज हो रही हैं। एसटी वर्ग की नाबालिक बच्चियों के साथ बलात्कार के मामले में पूरे देश में दूसरे स्थान पर है, एससी वर्ग की नाबालिग बच्चियों के साथ बलात्कार मामले में पूरे देश में 5वें स्थान पर है। ह्त्या, लूट एवं अन्य तमाम अपराध बेलगाम बढ़ती जा रही है। कांग्रेस सरकार बनने के पश्चात डकैती, लूट, हत्या, बलात्कार जैसे अपराधों के लगभग 20 हजार मामले सामने आये हैं। लैंड माफिया, सैंड माफिया से लेकर लेकर और ड्रग्स माफिया समेत हर तरह के लुटेरों की पौ बारह है। कांग्रेस संरक्षित तस्कर माफियाओं के हौसले इतने अधिक बढे हुए हैं कि उसने पत्थलगांव शोभा यात्रा में सनातन श्रद्धालुओं को सरेआम कुचल कर मार डाला। प्रदेश में लैंड माफिया, सैंड माफिया, ड्रग्स माफिया, कोल माफिया समेत हर तरह के लुटेरों की पौ बारह है। गांजा व ड्रग्स के लिये प्रदेश कार्रिडोर बन गया है तथा सरकार के संरक्षण में अन्य राज्यो का ड्रग्स प्रदेश में खपाया जा रहा है। यही कारण है कि युवाओं के द्वारा किये गये अपराध में प्रदेश में पूरे देश में प्रथम स्थान पर है। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहे जाते पंडो और कोरवा जनजातियों के विरुद्ध लगातार जिस तरह नृशंस और बर्बर कृत्य किये जा रहे हैं, उस पर भी प्रदेश शासन का ध्यान नहीं देना लज्जाजनक है। विधान सभा में सरकार ने स्वीकार किया है कि 08 लोगों की मृत्यु पुलिस हिरासत व प्रताड़ना से हुई है।


धरमलाल ने कहा, लोगों को क़र्ज़ मुक्ति का सपना दिखा कर इस सरकार ने समूचे प्रदेश को पीढ़ियों तक के लिए कर्ज़दार बना दिया है। भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन के कारण मात्र तीन वर्ष में ही प्रदेश की इस सरकार ने 40 हज़ार करोड़ से अधिक का क़र्ज़ ले लिया है। स्थिति यह है कि रोजमर्रा के खर्चों के लिए भी सरकार को आज क़र्ज़ लेना पड़ रहा है जबकि भाजपा शासन में छत्तीसगढ़ की पहचान उसके कुशल आर्थिक प्रबंधन के कारण होती थी। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मिले गरीबों के हिस्से के 15 सौ करोड़ से अधिक राशि का गबन भूपेश सरकार ने कर लिया है। छग सरकार ने कोरोना सेस भी लगाया लेकिन उसे भी खर्च नहीं किया। प्रदेश में सड़कों की हालत खराब है। भ्रष्टाचार और केंद्र सरकार के खिलाफ दुराग्रह के कारण अनेक जनहितकारी केन्द्रीय योजनाओं का लाभ प्रदेश के लोगों को नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत 11 लाख से अधिक आवास को वापस कर इस सरकार ने लाखों परिवारों के सर से छत छीनने का पाप किया है। प्रदेश के कर्मचारी व अधिकारियों को वेतन देने की स्थिति नही है। प्रदेश में 17 प्रतिशत डीए दिये जा रहे है जबकि केन्द्र सरकार के द्वारा 31 प्रतिशत डीए दिया जा रहा है। फरवरी 2019 में 14500 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन निकाला गया लेकिन आज पर्यंत पूर्ण नियुक्ति नही हुई।
कौशिक ने कहा, विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस जहां नवंबर से धान खरीदी का दबाव कांग्रेस बनाती थी, वहां अब एक दिसंबर से धान खरीदी की घोषणा की है, जबकि फसल अब तैयार है। इस तरह भी सरकार ने किसानों के साथ कुठाराघात किया है। मोदी की सरकार लगातार धान आदि फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ा रही है लेकिन उस बढे हुए कीमतों का लाभ प्रदेश के किसानों को नहीं दिया जा रहा है। समय रहते बारदाना की खरीद नहीं कर फिर से इस बार धान खरीदी में अफरातफरी का माहौल लाने और अकारण ठीकरा केंद्र पर फोड़ने की कोशिश में सरकार फिर इस बार भी लिप्त दिख रही है। कांग्रेस ने सोसाइटियों में ऐन इस मौके पर चल रही हड़ताल पर भी ध्यान देना देना उचित नहीं समझा है। केंद्र सरकार ने प्रदेश से 61 लाख मीट्रिक टन चावल खरीदने का निर्णय लिया है, ऐसे में केवल 15 क्विंटल प्रति एकड़ ही धान खरीदने के बदले कांग्रेस को घोषणा अनुसार दाना-दाना धान खरीदना चाहिए। साथ ही धान की कीमत 2800 रूपये प्रति क्विंटल देना चाहिए। अभी न तो किसानों को धान की एकमुश्त कीमत दी जा रही है और न ही पिछले दो साल का बकाया बोनस देने का नाम ले रही है कांग्रेस सरकार। रकबा कटौती, खाद की कालाबाजारी समेत अन्य तमाम अव्यवस्थाओं से प्रदेश के किसान हलाकान हैं। कांग्रेस शासन में अभी तक लगभग 500 किसानों ने आत्महत्या की लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। किसानों के नाम पर चुन कर आई इस सरकार का ऐसा किसान विरोधी आचरण निंदनीय है।


प्रदेश में नक्सलियों के मनोबल बढे हुए हैं। सिलगेर में मार दिये गए निर्दोष आदिवासियों समेत अन्य अनेक मांगों को लेकर आदिवासी समाज आंदोलित है। प्रदेश के आदिवासीजन,पुलिस और नक्सली दोनों पाटों के बीच पीसे जा रहे हैं। दुनिया भर के आदिवासियों का नृत्य देखने में मग्न इस संवेदनहीन सरकार के पास अपने आदिवासियों से बात तक करने की फुरसत नहीं है, जबकि वे बस्तर के पहुंचविहीन इलाकों से पैदल चल कर राजधानी आ रहे हैं। झीरम मामले में भी कांग्रेस न्यायिक आयोग की रिपोर्ट पर नासमझी का प्रदर्शन कर रही है, वह न्यायपालिका और राज्यपाल जैसे संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ आक्रमण पर उतारू है। जस्टिस मिश्रा आयोग की रिपोर्ट देखे बिना एक और आयोग बना देना अजीब है। अब रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कांग्रेस उसे सार्वजनिक नहीं करना चाह रही। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस झीरम की सच्चाई को बाहर नहीं आने चाहती है। ऐसा वह किस डर से कर रही है यह समझना मुश्किल है। कांग्रेस को ऐसे संवेदनशील मामले में रोड़ा नहीं अटकाना चाहिए। वह प्रक्रिया अनुसार कारवाई होने दे। कांग्रेस हमेशा गुटीय राजनीति के लिए कुख्यात रही है, ऐसे में झीरम मामले में आये न्यायिक आयोग की रिपोर्ट पर इस तरह की अप्रत्याशित हरकत कांग्रेस के इस गुट को और अधिक संदिग्ध बनाता है। कांग्रेस सरकार को रिपोर्ट का अध्ययन कर विधि अनुसार एक्शन टेकेन रिपोर्ट के साथ इसे सदन के पटल पर रखना चाहिए।


वैश्विक बाज़ार में लगातर बढ़ते क्रूड के दाम के बावजूद मोदी की सरकार ने पेट्रोल/डीजल पर एक्साइज शुल्क घटा कर बड़ी राहत दी है, भाजपा शासित राज्यों ने भी अपने-अपने प्रदेशों में वैट घटा कर महंगाई को नियंत्रित किया है। लेकिन प्रदेश सरकार यहां के गरीबों पर करों का बोझ लादे रखना चाहती है। विडंबना है कि इसी कांग्रेस ने भाजपा सरकार द्वारा पूर्व में दी जा रही वैट छूट को ख़त्म कर दाम भी बढ़ाया है और कांग्रेस ही महंगाई का रोना भी रो रही,इस तरह का दोहरा आचरण राजनीति में किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं होना चाहिए।
इन तमाम परिस्थितियों के मद्देनज़र भाजपा की यह कार्यसमिति अपने कार्यकर्ताओं का आह्वान करती है कि वे जन विरोधी कांग्रेस शासन की ऐसी अनीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने तत्पर रहें। साथ ही केंद्र की सभी जनहितकारी योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने में अपनी भूमिका का निर्वाह करें। आसन्न नगरीय निकाय एवं विधानसभा के उपचुनाव समेत सभी चुनौतियों का सामना करने, कांग्रेस की अलोकतांत्रिक और तानाशाह कांग्रेस सरकार को लोकतांत्रिक ढंग से सबक सिखाने के लिए तैयार रहने का भी आह्वान भाजपाजनों से प्रदेश की यह कार्यसमिति करती है।
 


Share

Leave a Reply