CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

शासकीय कर्मचारियों की हड़ताल को भाजपा का समर्थन

शासकीय कर्मचारियों की हड़ताल को भाजपा का समर्थन
Share

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने प्रदेश में कर्मचारी संघ की हड़ताल का समर्थन किया है। श्री साय ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने 32-33 महीनों के शासनकाल में हर वर्ग को त्रस्त करने और अपने हक़ के लिए सड़क पर उतरने के लिए विवश किया है। उन्होंने ने कहा कि न्याय योजना के नाम पर लफ्फाजी करती कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर संजीदा होकर संवेदनशील पहल कर उन्हें राहत प्रदान करे।


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस ने कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने और उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद इस सरकार ने कुछ नहीं किया। संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण लटकाकर और डीए भुगतान रोककर प्रदेश सरकार कर्मचारियों के प्रति संवेदनहीनता का परिचय दे रही है। श्री साय ने कहा कि कर्मचारियों की मांगें वही हैं, जिसका वादा कांग्रेस ने अपने जनघोषणा पत्र में किया है। श्री साय ने कहा कि सेवाकाल के दौरान मृत्यु के बाद दिवंगत कर्मचारी के परिवार के एक सदस्य को तत्काल अनुकम्पा नियुक्ति मिले, प्रदेश सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए। श्री साय ने कर्मचारियों को आश्वस्त किया है कि कर्मचारियों के हक और न्याय की लड़ाई में भाजपा हर क़दम पर उनके साथ है।


Share

Leave a Reply