BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल

घर में मिले एक ही परिवार के 5 लोगों के शव, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल
Share

मांड्या : बड़ी खबर कर्नाटक से है। यहां के मांड्या जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है। यहां एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों के शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मरने वालों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। घटना के खुलासे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने रविवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि 26 वर्षीय महिला, उसके तीन बेटों और एक भतीजे की कथित तौर पर उनके घर पर हत्या कर दी गई। पीडि़तों की पहचान लक्ष्मी, उनके बेटे राजू, कोमल व कुणाल और भतीजे गोविंद के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, शव पड़ोसियों को घर के अंदर मिले। पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक एन यतीश और जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया। पुलिस ने बताया कि घटना के समय मृतका का पति और भाई गांव से बाहर थे। पुलिस ने कहा कि शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, हत्याएं शनिवार को हुई होंगी, शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि इस घटना का एक वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।

बता दें कि पिछले साल सितंबर में भी कर्नाटक के बेंगलुरु से इस तरह की वारदात सामने आई थी। यहां एक घर में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की डेडबॉडी मिली थी, जिससे हड़कंप मच गया था। मृतकों में 9 महीने की एक बच्ची भी शामिल थी। ये खौफनाक वारदात बेंगलुरु के बयादरहल्ली में हुई थी। घर में परिवार के 4 लोग फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले थे, वहीं 9 साल की बच्ची का शव बेड पर पड़ा हुआ मिला था।


Share

Leave a Reply