BIG BREAKING : बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के घर पड़ा छापा, जाने क्या है पूरी खबर
मुंबई | बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स का मामला गर्माता ही जा रहा है | इसी बीच मुंबई से एक बड़ी खबर आ रही है | खबर है कि अभिनेता विवेक ओबेरॉय के मुंबई स्थित घर पर बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि ड्रग्स केस में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा की कथित रूप संलिप्तता के चलते छापेमारी की गई है।
पढ़ें : रिश्ता हुआ शर्मसार : राजधानी में महिला से नंनदोई ने किया दुष्कर्म, बलात्कार का मामला दर्ज
मीडिया रिपोटर्स के मद्देनजर, एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य अल्वा फरार है। विवेक ओबेरॉय उनके रिश्तेदार है और हमें अल्वा के संबंध में कुछ जानकारी मिली है। हम मामले की जांच करना चाहते थे इसलिए कोर्ट का वारंट लेकर क्राइम ब्रांच की टीम मुंबई में उनके घर गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि आदित्य अल्वा विवेक के रिश्तेदार हैं और इस समय उनके घर में ही मौजूद हैं | इसलिए पुलिस ने विवेक ओबेरॉय (Vivek Oberoi) के घर पर छापा मारा है | विवेक ओबेरॉय के कज़िन अक्षय ओबेरॉय के घर पर भी टीम पहुंची है | यह घर विवेक के जुहू घर से 200 मीटर दूरी पर है जो ISCON मंदिर के सामने है | जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम यहां आई है और पूछताछ कर रही है |







.jpeg)












