BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने राजनीति में रखा कदम, थामा बीजेपी का दामन

बॉलीवुड अभिनेत्री माही गिल ने राजनीति में रखा कदम, थामा बीजेपी का दामन
Share

चंडीगढ़ : पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीति में आए दिन नए चेहरों की एंट्री हो रही है। पहले अभिनेता सोनू सूद ने अपनी बहन मालविका सूद को चुनावी युद्ध के मैदान में उतारने की घोषणा की थी। अब पॉपुलर एक्ट्रेस माही गिल की राजनीति में एंट्री हो गई है। माही गिल ने चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है।

सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने गुलदस्ता देकर माही गिल का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान सीएम खट्टर के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और बीजेपी नेता दुष्यंत गौतम भी मौजूद रहे।

बता दें कि माही गिल पिछले दो दशकों से हिंदी और पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 46 वर्षीय गिल ने 2003 में फिल्म 'हवाÓ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'खुशी मिल गईऔर 'सिर्फ पंच दिन जैसी पंजाबी फिल्मों में भी काम किया।

हालांकि, उनके करियर में महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब उन्हें 2008 की देव डी फिल्म में कास्ट किया गया, जो एक हिन्दी रोमांटिक फिल्म है। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया था। इस फिल्म ने माही को एक नई उड़ान दी। देव डी के बाद माही गिल को लोकप्रियता मिली। उनके करियर की अन्य महत्वपूर्ण फिल्म साहेब, बीवी और गैंगस्टर फ्रैंचाइजी रही है। उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पान सिंह तोमर में भी अभिनय किया है। 


Share

Leave a Reply