BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: बॉलीवुड के अब इस एक्टर कि हुई मौत, बॉलीवुड में शोक की लहर

बड़ी खबर: बॉलीवुड के अब इस एक्टर कि हुई मौत, बॉलीवुड में शोक की लहर
Share

मुंबई। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए साल 2020 बेहद गमगीन रहा। एक बार फिर एक दुखद खबर सामने आ रही है। एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की फिल्म मेहंदी में काम कर चुके उनके को स्टार फराज खान का निधन हो गया है। फराज काफी वक्त से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। वह 46 साल के थे और बंगलूरू के एक अस्पताल में लंबे समय से भर्ती थे। सोशल मीडिया पर पूजा भट्ट ने ये जानकारी दी है। फराज के निधन की खबर से उनकी फैमिली, फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। एक्टर का निधन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा झटका है।
 

बॉलीवुड एक्टर फराज खान के निधन के बाद पूजा भट्ट ने ट्वीट करते हुए दुख जताया है। उन्होंने लिखा कि मैं बहुत ही भारी मन से मैं इस खबर को शेयर कर रही हूं कि फराज खान अब हम सभी को छोड़कर जा चुके हैं। इस बात पर विश्वास कर पाना मुश्किल है। आप के उन सभी की मदद और दुआओं के धन्यवाद जब उन्हें इसकी सबसे ज्यादा जरुरत थी। कृपया अपने परिवार को अपने विचारों और प्रार्थनाओं में रखें। वह एक ऐसा शून्य छोड़ गए हैं, जिसे भर पाना मुश्किल होगा।
 

पिछले दिनों पूजा ने फराज के लिए आर्थिक सहायता की मांग भी की थी, जिसके बाद सलमान खान ने उनके सारे बिल भर दिए थे। इस बात की जानकारी अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने दी थी। फराज खान की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। बीते दिनों उनके इलाज के लिए उनके परिवार ने एक फंड- रेजर वेबसाइट के जरिए लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी।
 

फराज खान की हालत पिछले काफी गंभीर थी, जिसके बाद उन्हें बेंगलुरु के एक अस्पताल में भरती कराया गया था, जहां उन्हें न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर (स्नायु विकार) के कारण वेंटिलेटर पर रखा गया था। फराज तकरीबन एक साल से सीने में कफ और संक्रमण से लड़ रहे थे।
 

फराज खान, रानी मुखर्जी के साथ मेहंदी, दुल्हन बनूं मैं तेरी और फरेब सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आए थे। फराज की फिल्म फरेब का गाना तेरी आंखें झुकी झुकी काफी हिट रहा था।

Share

Leave a Reply