BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बॉलीवुड के ये दिग्गज एक्टर और बेहतरीन डांसर हो सकते है भाजपा में शामिल

बॉलीवुड के ये दिग्गज एक्टर और बेहतरीन डांसर हो सकते है भाजपा में शामिल
Share

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राजनीतिक गलियारों में पिछले कई दिनों से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती का नाम काफी गूंज रहा था। कयास लगाए जा रहे थे कि मिथुन चक्रवर्ती चुनाव में अहम भूमिका निभा सकते है। पश्चिम बंगाल की चुनावी जंग जीतने में पुरजोर ताकत झोंक रही भाजपा को ख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती का भी सहारा मिल सकता है। एक बार पुन: मिथुन दा के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हैं। इसे लेकर शुक्रवार को भाजपा सांसद व पश्चिम बंगाला भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा-यदि मिथुन चक्रवर्ती आते हैं तो यह बंगाल व हमारी पार्टी दोनों के लिए अच्छा रहेगा। यदि वह पीएम मोदी की रैली के मंच पर भाजपा में शामिल होंगे तो बंगाल की जनता खुश होगी। बता दें, पीएम मोदी की सात मार्च को बंगाल में रैली होने वाली है। इसी रैली में मिथुन दा के भाजपा में आने की चर्चा है।
मिथुन ममता की पार्टी टीएमसी के संपर्क में भी थे, तो वहीं वो संघ के भी नजदीक थे। ऐसे में मिथुन अगर पार्टी में भी आना भी चाहे, तो वो किस रास्ते पर चलेंगे.. ममता दीदी के रास्ते पर या फिर मोहन भागवत के रास्ते पर ?.. लेकिन अब सब साफ हो चुका है।
जानकारी के मुताबिक, मिथुन चक्रवर्ती भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि अभी तक मिथुन की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन बताया जा रहा है कि 7 मार्च को पीएम मोदी की ब्रिगेड मैदान की रैली में मिथुन चक्रवर्ती शामिल होंगे। इस दौरान वो भाजपा में भी शामिल हो जाएंगे। आपको बता दें कि 16 फरवरी को मिथुन चक्रवर्ती ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से मिथुन के भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज होती गई।

तृणमूल के राज्यसभा सदस्य रहे हैं चक्रवर्ती
बॉलीवुड के ख्यात अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती बंगाल में सत्तारूढ़ ममता बनर्जी की पार्टी से राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं। भाजपा बंगाल चुनाव फतह करने के लिए राज्य के दिग्गज नेताओं व अभिनेताओं को अपने पाले में लाकर अपनी ताकत बढ़ा रही है। सोनार बांग्ला बनाने के उसके मिशन के लिए वह कोई कसर बाकी नहीं रखना चाहती है।
बता दें, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के तहत आठ चरणों में मतदान होगा। इसकी शुरुआत इसी माह 27 मार्च से हो रही है। भाजपा राज्य में पहली बार तो ममता बनर्जी तीसरी बार सत्ता प्राप्त करने के लिए जी-जान से जुटी हैं।
 


Share

Leave a Reply