CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

दिवाली पर होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी ये 5 फिल्में

दिवाली पर होगा बॉक्स ऑफिस पर धमाका, एक साथ रिलीज होंगी ये 5 फिल्में
Share

 Movies Release on Diwali 2022: हर साल दिवाली पर बहुत सी फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं और ये परंपरा इस साल भी जारी रहेगी. आज हम आपके लिए उन फिल्मों की एक लिस्ट लेकर आए हैं जो इस दिवाली बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. इनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘राम सेतु’ (Ram Setu) से लेकर अजय देवगन (Ajay Devgn) की ‘थैंक गॉड’ (Thank God) तक का नाम शामिल है. ये फिल्म 24 अक्तूबर और उसके आस-पास थिएटर्स में रिलीज होने वाली हैं. इनमें हिंदी के अलावा साउथ फिल्मों का नाम भी है.

थैंक गॉड

सिद्धार्थ मल्होत्रा, अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह स्टारर कॉमेडी फिल्म ‘थैंक गॉड’ दिवाली के एक दिन बाद यानी 25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. अजय देवगन इसमें चित्रगुप्त का रोल निभा रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही लोगों को इम्प्रेस कर चुके हैं.

राम सेतु

थैंक गॉड के साथ ही यानी 25 अक्टूबर को अक्षय कुमार की फिल्म फिल्म ‘राम सेतू’ रिलीज होगी. फिल्म के ट्रेलर को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. राम सेतु में अक्षय कुमार के साथ नुसरत भरूचा और जैकलीन फर्नांडीस भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

सरदार

अगर दिवाली पर रोमांस और कॉमेडी के अलावा एक्शन देखने का मन है तो साउथ की नई फिल्म ‘सरदार’ देख सकते हैं. साउथ स्टार कार्ति की ये फिल्म सिनेमाघरों में 21 अक्टूबर को हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगू में भी रिलीज होगी.

गिन्ना

अगर आप भी हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं तो इस दिवाली आप निराश नहीं होंगे. एक हॉरर फिल्म भी रिलीज हो रही है जिसका नाम ‘गिन्ना’ है. फिल्म में विष्णु मांचू अहम भूमिका में हैं. इस तेलुगू मूवी में सनी लियोनी लीड रोल में हैं.

 

 


Share

Leave a Reply