CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

फायनेंस कंपनी से ब्रांच मैनेजर ने लाखों रुपये निकालकर कर किये अपने निजी कामों में खर्च, मामला दर्ज, जाने कहा का है ये मामला

फायनेंस कंपनी से ब्रांच मैनेजर ने लाखों रुपये निकालकर कर किये अपने निजी कामों में खर्च, मामला दर्ज, जाने कहा का है ये मामला
Share

रायपुर | फायनेंस कंपनी में ब्रांच मैनेजर द्वारा कंपनी का रुपए अपने निजी कामों में खर्च कर लाखों रुपये की हेराफेरा किये जाने की रिपोर्ट आमानाके थाने में दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार महाबीर कालोनी आमानाका निवासी रविकुमार यादव 31 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी भारत फाइनेंस इनक्लूजन  लिमिटेड टाटीबंध शाखा महाबीर कालोनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत है। फाइनेंस कंपनी से ब्रांच मैनेजर के पद पर बलराम साहू निवासी ग्राम कुटेल सरायपाली महासमुंद 18 सितंबर 18 से 21 दिसंबर 19 तक कार्यरत था। आरोपी ने ब्रांचमैनेजर रहने के दौरान भारत फायनेंस इनक्लूजन लिमिटेड टाटीबंध शाखा महावीर नगर कालोनी से लॉकर में रखी रकम  3 लाख 36 हजार 6 सौ 33 रुपये लॉकर का चाबी मांगकर अपने निजी कामों में खर्च कर दिया है। इस तरह से आरोपी ने कंपनी के रुपये निकालकर अमानत में खयानत किया। रुपये के संबंध में आरोपी से पूछताछ करने पर बाद में दे दुंगा कहकर घुमाया जा रहा है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 408 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

 

Share

Leave a Reply