लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BREAKING : पूर्व भारतीय खिलाड़ी का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम

 BREAKING : पूर्व भारतीय खिलाड़ी का निधन, अस्पताल में तोड़ा दम
Share

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय खिलाड़ी और मोहन बागान के दिग्गज भबानी रॉय का लंबी बीमारी के बाद कोलकाता में निधन हो गया। वह 75 बरस के थे। रॉय को पिछले कुछ दिनों से शहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रॉय ने 1969 में मर्डेका कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन मैचों में देश का प्रतिनिधित्व किया।

घरेलू स्तर पर वह 1968 और 1971 में संतोष ट्रॉफी जीतने वाली पश्विम बंगाल की टीम का हिस्सा रहे। वह 1968 से मोहन बागान की ओर से क्लब फुटबॉल खेले। उन्होंने 1972 में टीम की कप्तानी की जो टीम के साथ उनका अंतिम साल था। रॉय ने अपने करियर की शुरुआत बागान के चिर प्रतिद्वंद्वी ईस्ट बंगाल के साथ 1964 में की थी।

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रॉय के निधन पर शोक जताया है। एआईएफएफ अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल ने कहा, ''भबानी रॉय के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। भारत में खेल में उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। मैं काफी दुखी हूं।

Share

Leave a Reply