लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

BREAKING : इस मशहूर अभिनेता और वीडियो जॉकी का हुआ 48 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

 BREAKING : इस मशहूर अभिनेता और वीडियो जॉकी का हुआ 48 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
Share

मशहूर तमिल अभिनेता और वीडियो जॉकी आनंद कन्नन (Anandha Kannan) का 48 साल की उम्र में निधन हो गया। सोमवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कन्नन पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। 

निर्देशक ने दी जानकारी
आनंद के करीबी दोस्त और निर्देशक वेंकट प्रभु ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है। अभिनेता की तस्वीर शेयर करते हुए वेंकट ने लिखा- ‘एक बेहतरीन दोस्त, एक बेहतरीन इंसान अब नहीं रहा। #RIPAnandaKannan, मेरी गहरी संवेदनाएं।‘

होस्ट के रूप में हुए मशहूर
आनंद ने 90 के दशक में कई लोकप्रिय तमिल शो होस्ट किए थे। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सिंगापुर वसंतम टीवी से एक्टर और होस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद वह चेन्नई पहुंचे और सन म्यूजिक के साथ वीडियो जॉकी के तौर पर काम करने लगे। वह उस वक्त के पॉपुलर वीजे रहे हैं। आनंद ने ‘अधिसाया उलगम’, ‘मुल्लुम मालारम’ और वेंकट प्रभु की फिल्म ‘सरोजा’ में काम किया है।
 

Share

Leave a Reply