नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बृजमोहन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर टोकन प्राप्त किसानों का धान खरीदने कहा

बृजमोहन ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर टोकन प्राप्त किसानों का धान खरीदने कहा
Share

रायपुर,पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री भुपेश बघेल को पत्र लिखकर टोकन प्राप्त किसानों के धान खरीदी में आ रही बाधाओं को दूर करने की मांग की है।


अपने पत्र के माध्यम से बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि मुंगेली जिले अंतर्गत लोरमी तहसील के ग्राम डिंडौरी, चंदली, अखरार, गुरूवाईन डबरी, झाफल के सैकड़ों किसानों को दिनांक 19.02.2020 को टोकन जारी हुआ है, परंतु आज दिनांक तक इनका धान नहीं खरीदा जा सका। किसानों को धान खरीदी केंद्रों के प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी की कोई निश्चित तारीख नहीं बतायी जा रही है तथा बार-बार किसानों का धान को लौटाया जा रहा है।

बृजमोहन ने कहा कि किसान आज झुब्ध व परेशान है। किसानों को अपना धान लादकर नित्य धान खरीदी केन्द्र जाकर वापस अपने घर आना पड़ रहा हैं, इससे किसानों का श्रम व समय दोनों बर्बाद हो रहा है। धान खरीदी नहीं होने से किसान के.सी.सी. से लिये कर्ज भी अदा नहीं कर पा रहे हैं तथा वे आर्थिक रूप से कमजोर हो रहे हैं। बृजमोहन ने कहा कि अतिशीघ्र बाधाओं को दूर कर किसानों का धान खरीदने का निर्देश जारी किया जाए।
 


Share

Leave a Reply