BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |    Corona Update : देशभर में फिर बढ़ने लगा कोरोना का कहर, राजधानी में एक्टिव केस 700 के पार, अब तक 7 की मौत…    |    Corona Update: छत्तीसगढ़ में बढ़ी कोरोना की रफ्तार: रायपुर में 11, प्रदेश में 17 नए पॉजिटिव, एक्टिव केस 50 के पार    |

कमजोरी के साथ हुई शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी गिरावट

कमजोरी के साथ हुई शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी में भी गिरावट
Share

मुंबई | घरेलू शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत सोमवार को कमजोरी के साथ हुई। आरंभिक कारोबार के दौरान सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा और निफ्टी भी 11,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे गिर गया। सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स पिछले सत्र से 275.93 अंकों यानी 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 37, 330.96 पर बना हुआ था जबकि निफ्टी पिछले सत्र से 70.25 अंकों यानी 0.63 फीसदी की कमजोरी के साथ 11,003.20 पर कारोबार कर रहा था।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स पिछले सत्र से 11.16 अंकों की कमजोरी के साथ 37,595.73 पर खुला और 37,255.67 तक फिसला। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी पिछले सत्र से 15.90 अंकों की कमजोरी के साथ 11,057.55 पर खुला और 10,983.85 तक टूटा।
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.34 फीसदी की गिरावट के साथ 129.18 अंक नीचे 37606.89 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.26 फीसदी नीचे 28.70 अंकों की गिरावट के साथ 11073.45 के स्तर पर बंद हुआ था। शुक्रवार को शेयर बाजार की शुरुआत सपाट स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 88.11 अंक यानी 0.23 फीसदी नीचे 37647.96 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.13 फीसदी यानी 13.95 अंकों की बढ़त के साथ 11116.10 के स्तर पर खुला था।
 

Share

Leave a Reply