BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

BIG BREAKING : प्रदेश के इस कांग्रेस विधायक के घर इनकम टैक्स छापेमारी के दौरान बरामद हुए 7.50 करोड़ रुपये कैश

BIG BREAKING : प्रदेश के इस कांग्रेस विधायक के घर इनकम टैक्स छापेमारी के दौरान बरामद हुए 7.50 करोड़ रुपये कैश
Share

भोपालआयकर विभाग की टीम उस वक्त चौंक गई जब उसने कांग्रेस विधायक निलय डागा के महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित ठिकाने पर छापा मारा और उसे 7.50 करोड़ रुपए कैश मिल गए।

पढ़ें : BIG BREAKING : रायपुर स्थित स्टेट हेंगर में सरकारी हेलीकॉप्टर में फोटोशूट मामले में हुई बड़ी कार्यवाही, एक निलंबित


बता दें, डागा और उनके भाइयों के यहां 3 दिन से इनकम टैक्स का छापा जारी है। शनिवार रात करीब एक बजे भी टीम सोलापुर थी। इस दौरान उन्हें डागा का एक कर्मचारी बैग लेकर भागता नजर आया। यह बैग नोटों से भरा था।

पढ़ें : BIG BREAKING CHATTISGARH : बारातियों से भरी चलती बस में लगी आग, बस में होने लगा ब्लास्ट, बारातियों में मचा हड़कंप 

इसके बाद इसी ठिकाने से इसी तरह के दूसरे भी बैग मिले। नोटों की भारी संख्या देखते हुए कई नोट काउंटिंग मशीन लगानी पड़ीं। लंबी गणना के बाद यह राशि करीब 7.50 करोड़ रुपए निकली।


डागा बंधु इस धन का कोई स्रोत ही नहीं बता सके। इसलिए विभाग ने इसे जब्त कर लिया। पहले दो दिन में भी बैतूल समेत दूसरे ठिकानों से 60 लाख रुपए की राशि मिल चुकी थी। दोनों को मिलाकर इस सर्च से जब्त राशि 8.10 करोड़ रुपए हो गई। राशि ज्यादा होने के कारण सोलापुर में दो बैंकों की शाखाएं केवल पैसा जमा कराने के लिए रविवार होने के बाद भी खुलवाई गईं।

पढ़ें : BIG BREAKING : राजधानी के पुलिस लाइन में सरकारी हेलीकॉप्टर पर कपल ने कराया फोटो शूट, मचा बवाल, देखें फोटो 


आयकर विभाग भोपाल की इवेंस्टिगेशन विंग में अब तक हुईं किसी भी सर्च में एक साथ इतना बड़ा कैश बरामद नहीं हुआ। 2019 में अश्विन शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के सहयोगियों के यहां हुई सर्च में करीब 12 करोड़ रुपए की बरामदगी जरूर हुई थी, लेकिन यह छापा दिल्ली की आयकर विभाग की टीम ने डाला था।

पढ़ें : BIG BREAKING : आज से नवा रायपुर में आम नागरिकों का प्रवेश वर्जित, जाने क्या है वजह 


विभाग को यह भी प्रमाण मिले हैं कि डागा की कंपनियों ने हवाला के माध्यम से बड़े पैमाने पर पैसा भेजा और मंगाया। विभाग को आशंका है कि हवाला के माध्यम से देश के कई शहरों के साथ विदेशों में भी पैसा भेजा गया। इसके साथ ही बड़े-बड़े भुगतान भी नगद में कर दिए गए। ये लेन-देन भी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा के बताए जा रहे हैं।

पढ़ें : बड़ी खबर : 18 पन्ने का सुसाइड नोट लिख महिला ने की आत्महत्या, जाने क्या लिखा था सुसाइड नोट में 


सूत्रों के मुताबिक निलय डागा और उनके भाई कोलकाता की 24 कंपनियों से बोगस लेनदेन कर रहे थे। इसका मुख्य उद्देश्य टैक्स चोरी ही बताया जा रहा था। विभाग को सैकड़ों ऐसे दस्तावेज मिले, जिनसे यह साबित हो रही है कि डागा ने इन कंपनियों से लाखों ट्रांजेक्शन किए। इन ट्रांजेक्शन का मूल्यांकन करीब 100 करोड़ रुपए आंका गया है।


Share

Leave a Reply