CG : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार, किसानों को मिलेगी बड़ी सौगात    |    नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |

सावधान: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, दो सैन्य अधिकारी सहित 7 संक्रमित, मचा हड़कंप

सावधान: कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन, दो सैन्य अधिकारी सहित 7 संक्रमित, मचा हड़कंप
Share

इंदौर, इंदौर में कोरोना के नए डेल्टा वैरिएंट से संक्रमित 7 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है. इन 7 संक्रमितों में से सेना के 2 अधिकारी शामिल हैं. नेशनल सेंटर ऑफ डिजास्टर कंट्रोल (NCDC) ने इसका खुलासा किया है. इन संक्रमित मरीजों के सैंपल सितंबर में लिए गए थे, जिनकी रिपोर्ट हाल ही में आई है.
टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक, चीफ मेडिकल और हेल्थ ऑफिसर (CMHO) डॉ. बीएस सैत्या ने कहा है कि महू कैंट के दो सैन्य अधिकारी कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमित हैं. गौरतलब है कि 24 सितंबर को यहां कोरोना के 32 पॉजिटिव मरीज मिले थे. इनमें 30 महू आर्मी वॉर कॉलेज के सैनिक थे. ये सैनिक पुणे से ट्रेनिंग कर लौटे थे. लौटते ही इन सभी को तुरंत क्वारंटीन किया गया था. उस वक्त ट्रेनिंग करने 115 सैन्य अधिकारी गए थे. लौटने के बाद हुई उनकी जांच में 23 सैनिक और छह डायरेक्टिंग ऑफिसर सहित 30 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी. इन कोरोना संक्रमितों में कई ए-सिम्पटोमैटिक भी थे. कुछ अधिकारियों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज भी लगाए जा चुके थे.
source:news18
 


Share

Leave a Reply