BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

पूर्व सांसद पर सीबीआई ने कसा शिकंजा: बैंकों को लगाया 8000 करोड़ का चूना, पढ़े पूरी खबर

 पूर्व सांसद पर सीबीआई ने कसा शिकंजा: बैंकों को लगाया 8000 करोड़ का चूना, पढ़े पूरी खबर
Share

नई दिल्ली। सीबीआई ने टीडीपी के पूर्व लोकसभा सांसद रायपति संभाविश राव पर शिकंजा कसा है। सीबीआई ने उनकी हैदराबाद स्थित कंपनी के खिलाफ 8000 करोड़ रुपये के फ्रॉड का केस दर्ज किया है। आरोप है कि कैनरा बैंक की अगुआई वाले कंसोर्टियम को बड़ा चूना लगाया है जो कि देश के सबसे बड़े बैंकिंग घोटालों में से एक है।

पढ़िए पूरी खबर-
सीबीआई सूत्रों की मानें तो यह नीरव मोदी मामले से भी बड़ा घोटाला हो सकता है। सीबीआई के प्रवक्ता आरके गौड़ ने बताया, ‘कैनरा बैंक के प्रतिनिधित्व में अन्य बैंकों का एक कंसोर्टियम बनाया गया था। आरोप है कि कंपनी ने बैंक अकाउंड की बुक में फेरबदल किए, बैलंस शीट से छेड़छाड़ की और फंड की राउंड ट्रिपिंग की।’ सीबीआई का कहना है कि गड़बड़ी की वजह से बैंकों को भारी नुकसान हुआ है।

बड़ा बैंक घोटाला-
सीबीआई के मुताबिक नीरव मोदी ने 6000 करोड़ का फ्रॉड किया था जबकि मेहुल चौकसी ने 7,080.86 करोड़ की गड़बड़ी की है। यह इससे भी बड़ा बैंक घोटाला साबित हो सकता है।

बता दें पूर्व सांसद ट्रांसट्रॉय (इंडिया) लिमिटेड के अडिशनल डायरेक्टर हैं। उनके साथ अन्य लोगों पर फैब्रिकेटिंग अकाउंट्स, राउंड ट्रिपिंग और गलत तरीके से फंड जुटाने और कंसोर्टियम को 7,926 करोड़ के लोग का भुगतान न करने का आरोप है। कैनरा बैंक ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी। आरोप है कि बैंकों की तरफ से मंजूर किए गए लोन अमाउंट को डायवर्ट किया गया जिससे कि 7,926.01 करोड़ का नुकसान कैनरा बैंक और अन्य बैंकों को उठाना पड़ा। यह राशि अब एनपीए बन गई है।

Share

Leave a Reply