BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर : केंद्र ने निजी समाचार चैनलों के लिए कोरोना से सम्बंधित नए दिशानिर्देश किये जारी, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : केंद्र ने निजी समाचार चैनलों के लिए कोरोना से सम्बंधित नए दिशानिर्देश किये जारी, पढ़ें पूरी खबर
Share

नई दिल्लीकेंद्र ने रविवार को सभी निजी समाचार चैनलों के लिए एक दिशानिर्देश जारी किया है और उनसे कहा है कि वे राष्ट्रीय स्तर के चार हेल्पलाइन नंबरों को अपने स्क्रीन पर दिखाकर कोरोना वायरस महामारी को लेकर जागरूकता फैलाने में सरकार की मदद करें. सरकार ने कहा है कि वह कोरोना महामारी से संबंधित तीन बातों पर लोगों को जागरूक करना चाहती है: 1. कोविड ट्रीटमेंट प्रोटोकॉल, 2. कोविड के लिए उचित व्यवहार और 3. टीकाकरण.

केंद्र ने दिशानिर्देश में कहा, 'पिछले कुछ महीनों में सरकार ने विभिन्न माध्यमों और प्रिंट, टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया व अन्य मीडिया प्लटफॉर्म्स के जरिए लोगों में जागरूकता फैलाने का काम किया है. नागरिकों के लिए हेल्पलाइन नंबरों को भी सरकार द्वारा ना सिर्फ शुरू किया गया, बल्कि उसके जरिए भी महामारी के खिलाफ लोगों को जागरूक किया गया.'

इसके साथ ही एडवायजरी में निजी समाचार चैनलों को सलाह दी गई है कि वे समय-समय पर होने वाले इंटरवल के दौरान खासकर प्राइम टाइम के वक्त चैनलों के टिकर या फिर ऐसी ही किसी अन्य जगहों पर जहां वे उचित समझें... राष्ट्रीय स्तर के चार हेल्पलाइन नंबरों के साथ ही कोरोना महामारी के खिलाफ जागरूकता को बढ़ावा दें.

सरकार द्वारा जारी चार हेल्पलाइन नंबर हैं: 1075 (केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर), 1098 (केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का बच्चों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर), 14567 (केंद्रीय सामाजिक न्याय और सशक्तिकरण मंत्रालय का वरिष्ठ नागरिकों के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर) और 08046110007 (मानसिक तनाव में मदद के लिए नीमहंस का हेल्पलाइन नंबर).


Share

Leave a Reply