पिकनिक पाईंट में जुआ खेलते 12 जुआड़ी गिरफ्तार, हजारों रूपये नगदी सहित तास की पत्ती जप्त
कोरबा। बालको थाना क्षेत्रान्तर्गत परसाखोला नाला पिकनिक पाईंट पर जुआरियों द्वारा बावन परी के साथ रंग रैलियां मानते पुलिस ने 12 जुआरियों को गिरफ्तार कर जुआरियों के पास से 52 पत्ती सहित 15200 रूपये जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार बालको थाना के उपनिरीक्षक पूरन सिंह बघेल अपनी टीम के साथ जुआ शराब अभियान में निकले थे की मुखबिर से सुचना मिली की नजदीक के परसाखोला नाले में सार्वजनिक स्थान पर कुछ लोग जुआ खेल रहे है पुलिस ने बिना देर किये मुखबिर के बताये जगह पर घेरा बंदी कर जुआरियो को गिरफ्तार कर लिया गया। जुआरियों में ब्रिजराज सिंह पिता वेकेंटेश्वर, महावीर पिता भोला प्रसाद साहू उम्र 35 वर्ष, धमेन्द्र जायसवाल पिता केदार जायसवाल,शिव शंकर देवांगन पिता टीकाराम देवांगन, संत कुमार पिता बिसउराम सतनामी, प्रेमचंद नायक पिता शिवलोचन नायक, रवि कुमार पिता कल्लू साव, संजय सूर्यवंशी पिता गणेश राम सूर्यवंशी, सुरेश पिता हेमलाल श्रीवास, पवन कुमार पिता सुकृत दास, दिलचंद पिता छेडूराम,राज कुमार केशरवानी पिता स्व. गुरजारी लाल केशरवानी सभी साकिनान आईटीआई रामपुर शामिल है। जिनसे टॉस पट्टी सहित 15200 रूपये जप्त किये गए।




