डेली नीड्स की दुकान में लगी आग सामान सहित 3 बाइक जलकर राख, जाने कहा की है यह घटना
कोरबा। आगजनी की घटना में एक दुकान संचालक और अन्य लोगों को काफी चपत लगी। जमनीपाली में डेली नीड्स के दुकान और इसके पास में एक स्थान पर रखी तीन बाइक और एक साइकिल आगजनी की चपेट में आई। जब तक अग्निशमन विभाग अपने संसाधन के साथ बचाव और नियंत्रण कर पाता, काफी नुकसान हो चुका था। आशंका जताई जा रही है कि शार्ट-सर्किट के कारण मौके पर आग लगी होगी।
जानकारी के अनुसार जमनीपाली में सरदार वल्लभ भाई पटेल नगर क्षेत्र में यह घटना पिछली रात हुई। यहां पर जीवन आशा हास्पीटल के सामने श्याम डेली नीड्स संचालित है। रात्रि को संचालक दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। इसके कुछ घंटे बाद मौके पर शार्ट-सर्किट होने से आग लग गई। दुकान में खानपान की सामाग्री के अलावा अन्य सामान का बम्पर स्टॉक था। आग के संपर्क में आने के साथ यह समाप्त हो गया। इसके अलावा डेली नीड्स के नजदीक एक अन्य क्षेत्र भी आगजनी की चपेट में आ गया। यहां तीन बाइक और एक साइकिल मौजूद थीए जो आग से नष्ट हो गई। आसपास के लोगों को इस बारे में खबर होने पर उन्होंने संबंधित तंत्र को सूचना दी। आनन-फ ानन में बचाव के लिए जतन किया गया लेकिन सब कुछ बेनतीजा रहा। अनुमान है कि तीन लाख से अधिक का नुकसान इस घटना में संबंधित पक्ष को हुआ है। पुलिस को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। मामले की जांच पड़ताल औपचारिक रूप से की जा रही है।




