छत्तीसगढ़ में कोरोना से अब तक 54 मौतें, संक्रमितों का आकड़ा 9192 पहुंचा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मरीजों के बीच मौतों का आकड़ा भी लगातार बढऩे लगा है। शुक्रवार को कोरोना संक्रमित तीन और लोगों की मौत के बाद प्रदेश में मौतों का आकड़ा 54 पहुंच गया है। वहीं कुल संक्रमितों का आकड़ा भी 9192 पहुंच गया है, जिनमें से अब तक 6230 मरीज स्वस्थ हो चुके है, वहीं वर्तमान में एक्टिव मरीजों की संख्या 2908 है, जिनका उपचार जारी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई को प्रदेश में जहां 03 कोरोना संक्रमित लोगों की मौत हो गई, वहीं 336 नये मरीजों की पहचान भी की गई। हालांकि 309 भर्ती मरीजों को स्वस्थ होने के पश्चात डिस्चार्ज भी किया गया। जिसके बाद प्रदेश में कोरोना से मृतकों का आकड़ा 54 पहुंच गया है।
हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जितनी अभी तक मौते हुई है उनमें लगभग 40 ऐसे मरीज थे जो कोरोना वायरस के अलावा अन्य दूसरी बीमारियों से भी पीडि़त थे। प्रदेश में फैले कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद से अब तक कुल 9192 लोग इससे संक्रमित हुए है, जिनमें से 6230 लोग स्वस्थ भी हो चुके है। वहीं वर्तमान में 2908 एक्टिव मरीज है, जिनका उपचार जारी है।




