BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बंदूक की नोक पर खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर लाखों की डकैती करने वाले 7 गिरफ्तार

 बंदूक की नोक पर खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर लाखों की डकैती करने वाले 7 गिरफ्तार
Share

जांजगीर। खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर बंदूक की नोक पर डकैती करने वाले सात आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और उनके पास से जेवरात, रकम और घटना में प्रयुक्त हथियार जब्त किया है।

घटना बाराद्वार थाना क्षेत्र की है। पीडि़त इतवरी कुर्रे ने थाने में शिकायत दर्ज करायी थी कि, 23 अक्टूबर को जब अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था, उस दौरान रात करीब 11 से 12 बजे के बीच मास्क पहने हुये सात लोग घर में घुसे। आरोपी हाथ में पिस्टल रखे हुए थे और खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बता रहे थे। इस दौरान आरोपियों ने पीडि़त को कहा कि तुम अवैध शराब अपने घर में बनाते हो इसलिए पूरे घर की तलाशी लेनी होगी। तालाशी के दौरान आरोपियों नेे घर में रखे सोने चांदी के जेवरात और नगदी को अपने कब्जे में ले ली। साथ ही बंदूक दिखाकर पीडि़त इतवारी कुर्रे और उसके दामाद सुरज जुलाह को कार में बैठाकर अपने साथ ले गये, जिसके बाद आधे रास्ते में दोनों को उतारकर सुबह जांजगीर क्राइम ब्रांच ऑफिस आना कहकर मौके से फरार हो गये। घटना के बाद पीडि़त ने तत्काल इसकी जानकारी बाराद्वार पुलिस को दी।

मामले की शिकायत एसपी पारुल माथुर मिलने के बाद एडिशनल एसपी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गए। पुलिस ने मौके पर लगे सभी सीसीटीवी और संदेहियों से पूछताछ शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर मालखरौदा निवासी मत्ती रात्रे और पुष्पेन्द्र सोनवानी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू की गयी। दोनों ने पहले तो पुलिस को गुमराह किया, जिसके बाद जब इनसे कढ़ाई से पूछताछ की तो आरोपियों ने अपने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर डकैत करने की बात स्वीकार कर ली।

आरोपियों के द्वारा मिली जानकारी के बाद पुलिस ने पांच अन्य आरोपी ओमप्रकाश बर्मन थाना डभरा, अजय कश्यप थाना हसौद, तुलेश यादव हसौद, सतीश कुर्रे हसौद, टेकचंद चंद्रा सारागांव को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से पुलिस ने सोने चांदी के जेवरात, देशी कटटा, पांच जोडी काम्बेट ड्रेस, टाटा सफारी, और 45 हजार नगदी सहित 9 लाख 87 हजार का माल जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।


Share

Leave a Reply