छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका, थल सेना में निकली विभिन पदों पर भर्तियां, ऐसे करे आवेदन...

युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका, थल सेना में निकली विभिन पदों पर भर्तियां, ऐसे करे आवेदन...
Share

महासमुंद| सेना की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है आपको बता दे की भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ राज्य के युवा आगामी 16 अप्रैल से कबीरधाम (कवर्धा) के आउटडोर स्टेडियम में 8 विभिन्न पदों के लिए प्रारम्भ हो रहे भर्ती रैली में शामिल हो सकेंगे। इस भर्ती रैली के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 फरवरी से प्रारंभ हो गया है।


जानिए पूरी खबर-
भारतीय थल सेना की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। जिला रोजगार कार्यालय महासमुंद में इसके लिए हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 है। युवा यहां अपना आवेदन ऑनलाइन नि:शुल्क कर सकते है। उल्लेखनीय है कि ऑनलाइन आवेदन के बाद युवा 1 अप्रैल 2020 के बाद इसी वेबसाइट पर अपना ई-मेल पर लॉगइन करके प्रवेश पत्र, भर्ती की तारीख और रैली स्थान के विवरण की जानकारी एवं प्रिंट आउट ले सकते है।

ले सकते है जानकारी-
इस संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी सेना भर्ती कार्यालय रायपुर दूरभाष क्रमांक- 0771-2575212 या मुख्यालय भर्ती कार्यालय कम्प्यूटर पूछताछ दूरभाष- 0761-2600242 से संपर्क किया जा सकता है। सैनिक सामान्य ड्यूटी पद के लिए अभ्यर्थी को 10 वीं में 45 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सैनिक तकनीकी पद के लिए 12 वीं में अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन, विज्ञान, गणित विषयों के साथ 50 प्रतिशत अंकों से उत्तीर्ण तथा प्रत्येक विषयों में कम से कम 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हो। सैनिक नर्सिंग सहायक, सैनिक नर्सिंग सहायक (वेटनरी) पद के लिए अभ्यर्थी अंग्रेजी, भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान विषयों में 12वीं या समकक्ष कम से कम कुल 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में कम से कम 40 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो या अंग्रजी, भौतिकी, रसायन, वनस्पति और प्राणि विज्ञान विषयों में 12वीं या समकक्ष कम से कम 50 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 40 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण की हो।
 


Share

Leave a Reply