युवक की गला दबाकर हत्या कर पंप हाउस में लटकाया लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
रायपुर। पंप हाउस के उपर सिलिंग रस्सी में लटका लाश का पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किये जाने की रिपोर्ट आने के बाद के अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मुजगहन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कांदूल निमाही खार में 2 जुलाई को पंप हाउस में एक युवक की रस्सी में लटकी लाश की सूचना पर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पंचनमा कर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया था। पंचनामा में पता चला है कि मृतक केशवराम निषाद 21 वर्ष पिता रिखिराम निषाद निवासी कांदूल मुजगहन का रहने वाला था।
मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉ.मदन निराला द्वारा मृतक के शरीर पर चोट एवं गला दबाने के रिपोर्ट पेश किये जाने के बाद एक बार फिर से पुलिस द्वारा बारिकी से घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। घटना स्थल पर जांच के दौरान मिले सबूत के आधार पर पुलिस ने अनुमान लगाया है कि मृतक के साथ मारपीट कर किसी ने उसकी हत्या करने के बाद पंप हाउस में रस्सी गले डालकर लटकाकर आत्महत्या का रुप देने की कोशिश किया है। बरहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मर्ग कायम कर मामले को जांच में जुटी हुई है।




