BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

फोन को लेकर पिता से विवाद के बाद युवक ने लगाई थी नदी में छलांग, 2 दिन बाद मिली लाश

 फोन को लेकर पिता से विवाद के बाद युवक ने लगाई थी नदी में छलांग, 2 दिन बाद मिली लाश
Share

बिलासपुर। शराब पीने के बाद पिता से फोन को लेकर हुआ, जिसके बाद युवक ने अरपा नदी के इंदिरा सेतु से छलांग लगा दी। सोमवार रात हुई इस घटना के 2 दिन तक युवक की तलाश करने के बाद बुधवार सुबह देवरीखुर्द स्टॉपडेम में उसकी लाश पुलिस को मिली है।


जानकारी के मुताबिक खमतराई निवासी दीपक साहू (22) सोमवार रात शराब पीकर घर आया था। इस दौरान उसके पिता बुधराम ने शराब पीने को लेकर डांट लगाई। इसके बाद युवक ने अपने पिता से फोन मांगा। पिता ने फोन देने से इनकार कर दिया। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। बाद में पिता द्वारा फोन देने पर वह नानी के घर जाने की बात कहकर घर से निकल गया, और सीधे अरपा नदी पर बने इंदिरा सेतु पर पहुंच गया। यहां से युवक ने अपने रिश्तेदार को फोन लगाकर नदी में कूदकर आत्महत्या करने की बात कही। इसके बाद परिजन आनन-फानन मौके पर पहुंचे। इस दौरान परिजन उससे फोन पर बात करते रहे। परिजनों को इंदिरा सेतु में देखते ही दीपक ने नदी में छलांग लगा दी। परिजनों ने इसकी सूचना सरकंडा पुलिस को दी। पुलिस ने रात में ही मौके पर ही पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी थी। अंधेरा होने के कारण पुलिस को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

युवक के नदी में छलांग लगाने की सूचना पर मंगलवार सुबह ही नगरसेना के गोताखोर मौके पर पहुंच गए थे। गोताखोर नदी में युवक की तलाश करते रहे। देर शाम तक युवक का पता नहीं चल पाया था। अंधेरा होने के कारण तलाश रोक दी गई थी। आज सुबह फिर से उसकी तलाश शुरू की गई, तो देवरीखुर्द स्टॉप डेम में उसकी लाश मिली।


Share

Leave a Reply