लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

बदला मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार

 बदला मौसम का मिजाज: राज्य के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार
Share

रायपुर। राज्य में आज अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने तथा कहीं-कहीं पर भारी बारिश के आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना बनी हुई है। 
 
 
मौसम विभाग के नियमित रिपोर्ट की माने तो मानसूनी द्रोणिका इस समय बहराइच, गोरखपुर, गया, बांकुरा, कोलकाता और इसके बाद पूर्व दिशा की ओर उत्तर बंगाल की खाड़ी तक स्थित है। इसके अलावा एक चक्रीय चक्रवाती घेरा बना हुआ है जो कि बंगलादेश और इसके आसपास के इलाकों में गांगई क्षेत्रों के ऊपर 7.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर स्थित है। मौसम विभााग की माने तो आज राज्य के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज मेघ गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है। इधर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि राज्य के सरगुजा, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा संभावित है।
 
 
इसी बीच सूचना आ रही है कि बिलासपुर शहर के अलावा आसपास के इलाकों में अच्छी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने कल 24 जुलाई को प्रदेश के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने अथवा गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे तथाा मेघ गर्जना के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा सरगुजा संभाग और इसके आासपास के इलाकों में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। 


Share

Leave a Reply