BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर बिलासपुर : पैसा को लेकर आपस में भिड़े दो परिवार, एक दूसरे पर किया लाठी-डंण्डे व टंगिया से जानलेवा हमला

 बड़ी खबर बिलासपुर : पैसा को लेकर आपस में भिड़े दो परिवार, एक दूसरे पर किया लाठी-डंण्डे व टंगिया से जानलेवा हमला
Share

बिलासपुर। ईट भट्ठा का पैसा को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद होने पर एक दूसरे पर लाठी-डण्डों व टंगिया से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की रिपोर्ट कोटा थाने में दर्ज करायी गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खैरझिटी कोटा बिलासपुर निवासी शत्रुघन गेंदले 26 वर्ष पिता गणेशराम गेंदले ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 3 मई को रात 09 बजे घर के बाहर लड़ाई-झगड़े की आवाज को सुनकर प्रार्थी बाहर निकला तब उसके पिता के साथ ईट भट्ठा का पूर्व पैसा को लेकर महंगूचेलकर 30 वर्ष गाली-गलौच कर रहा था। बीच-बचाव करने पर मंहगू का बेटा एंथोनी,अकबर  एवं उसकी पत्नी प्रमिला ने लाठी डंडा एवं टंगिया लेकर बाहर आये और सभी ने मिलकर प्रार्थी के पिता व उसे एवं उसके परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसके चलते  उसके पिता ,मॉ एवं उसके भाई को गंभीर चोट लगी है। इसी तरह मंहगू राम चेलकर 45 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि 3 मई को रात 09 बजे ईट भट्ठा के पूर्व पैसा को लेकर गणेश गेंदले,शत्रुघन गेंदले,पुन्नी लाल गेंदले एवं श्रीमती मुखनी गेंदले ने मिलकर प्रार्थी व उसके परिवार के ऊपर जानलेवा हमला कर लाठी-डण्डे एवं टंगिया से मारकर चोट पहुंचाया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्ष के खिलाफ धारा 307,294,323,34 के तहत अपराध कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है। 


Share

Leave a Reply