BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, हादसे में 3 युवकों की हुई मौत

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बोलेरो ने बाइक को मारी ठोकर, हादसे में 3 युवकों की हुई मौत
Share

जगदलपुर। जिले के दरभा ब्लॉक के ग्राम कामानार के पास गुरुवार की देर शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 03 युवकों की मौत हो गई। दरभा ब्लॉक के ग्राम कामानार के पास एनएच 30 पर सुकमा की ओर से आ रही बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 17 डी 1826 ने बाइक को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं इस भीषण हादसे में मोटर साइकिल जलकर खाक हो गई। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा जिले के कूकानार निवासी सोमनाथ व उमेश तथा रामाराम निवासी आकाश मोटर साइकिल में सवार होकर जगदलपुर से कूकानार जा रहे थे। तभी शाम करीब 07 बजे कामानार के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो क्रमांक ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही तीनो युवकों की की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही कूकानार में पहुंची पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया । सड़क हादसे में मृत तीनो युवकों के शव को पोस्टमार्टम हेतु दरभा अस्पताल भेजा गया है । घटना के बाद दरभा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।


Share

Leave a Reply