नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ट्रक से टकरा कर पलटी तेज रफ़्तार बोलेरो, तीन की मौके पर ही मौत, दो गंभीर

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: ट्रक से टकरा कर पलटी तेज रफ़्तार बोलेरो, तीन की मौके पर ही मौत, दो गंभीर
Share

रायगढ़। किरोड़ीमल नगर में वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए बरगढ़ के तीन युवकों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कोड़ातराई और तेतला के बीच की बताई जा रही है।

 
बुधवार की रात तक़रीबन 11 बजे विवाह कार्यक्रम से बरगढ़ लौट रही बोलेरो मंगला कॉलेज के पास ट्रक से टकराते हुए पलट गई। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, वहीं बोलेरो में सवार 5 युवकों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों ही घायलों का मेडिकल कॉलेज में सघन उपचार हो रहा है।

 
पुलिस सूत्रों के मुताबिक़ कल रात शादी कार्यक्रम से बरगढ़ लौटते बख़त बोलेरो में सवार 8 लोगों में से 3 युवक कोड़ातराई में उतर गए और बाकी 5 लोग खाना लेने के लिए चंद्रपुर की तरफ चले गए। बताया जा रहा है की खाना लेकर लौटते समय बोलेरो की रफ़्तार काफी तेज होने की वजह से मंगला कॉलेज के ठीक सामने विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से बोलेरो रगड़ाते हुए सड़क पर पलट गई।
 
 
पलटने से बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही पुसौर टीआई घनश्याम दुबे और जूटमिल टीआई अमित शुक्ला मौके पर पहुंचे और अपनी टीम और 112 की मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया।


Share

Leave a Reply