BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात, फिर तोड़े आधा दर्जन मकान

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात, फिर तोड़े आधा दर्जन मकान
Share

कोरबा। जिले के कटघोरा वनमंडल के पसानए जटगा व एतमानगर रेंज के बाद अब हाथियों ने केंदई में उत्पात मचाना शुरू कर दिया है। यहां 45 की संख्या में मौजूद हाथियों के दल ने सोमवार की रात रेंज के कोयलारगडऱा गांव में भारी उत्पात मचाते हुए आधा दर्जन ग्रामीणों के मकान ढहा दिए। हाथियों ने जिस समय इन मकानों को निशाने पर लिया उस समय वहां कोई मौजूद नहीं था। 

जानकारी के अनुसार वन विभाग के अमले को हाथियों के दल के कोइलारगडऱा क्षेत्र में पहुंचने की जानकारी काफी पहले ही मिल गई थी जिस पर रेंजर अश्वनी चौबे अपने मातहतों एवं हाथी मित्र दल के सदस्यों के साथ गांव पहुंच गए थे और वहां हाथियों के आने की मुनादी कराते हुए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने को कहा था। वन विभाग की टीम द्वारा कच्चे मकान में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया था। वन विभाग के अधिकारियों की सक्रियता से कोई जन हानि नहीं हो सकी लेकिन हाथियों ने 6 घरों को तोडकऱ आर्थिक तौर पर नुकसान पहुंचा दिया है। रात में हाथियों को खदेडऩे के बाद आज सुबह वन विभाग का अमला फिर गांव पहुंचा और रात में हाथियों द्वारा किये गए नुकसानी का सर्वे किया। हाथियों द्वारा लगातार घर तोड़े जाने से क्षेत्रवासी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वन विभाग से लगातार जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई जा रही है। बावजूद इसके हाथियों के उत्पात पर अंकुश नहीं लगाया जा सका है। जिससे ग्रामीणों में भय के साथ काफ ी आक्रोश भी है।


Share

Leave a Reply