छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: चाकू की नोक पर बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: चाकू की नोक पर बदमाशों ने दिया लूट की घटना को अंजाम
Share

रायगढ़। जानकारी के मुताबिक 4 लुटेरे चाकू की नोक पर युवक से मोटरसायकिल पर्स और मोबाइल फोन लूटकर चंपत हो गए हैं। वहीं भूपदेवपुर थाना प्रभारी उत्तम साहू ने बताया कि पर्स तथा पर्स में रखे आधार कार्ड एवं एटीएम मिल गए हैं, मोबाइल एवं मोटरसाइकिल की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

लूट का शिकार कमल प्रसाद पटेल बेंदुझरिया-चपले का रहने वाला है, जो एनआर इस्पात सराईपाली रायगढ में इंजिनियर के पद पर पदस्थ है। बुधवार की रात करीब 8 बजे गृहग्राम बेंदुझरिया से मोटर सायकल हीरो पैशन प्रो क्रमांक CG-13 Y/5944 से एनआर इस्पात सराईपाली जाने के लिए निकला था। करीबन 8.30 बजे चारभाठा कांशीचुआ के बीच छोटी पुलिया के पास पीछे से एक मोटर सायकल में सवार 4 व्यक्ति आये और उसकी मोटर सायकल को पीछे से लात मारी, ऐसे में कमल मोटरसायकल सहित गिर गया। तब बदमाशों ने गर्दन को पकड़ लिया और एक ने चाकू से पेट में मारा और वीवो कम्पनी का मोबाईल, पर्स जिसमें आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, पेन कार्ड तथा नगदी 600 रूपए थे, जेब से निकाल कर मारपीट करते हुए कमल को धक्का देकर मोटर सायकल लूटकर रायगढ़ की तरफ भाग निकले। वहीं भूपदेवपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करते हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।


Share

Leave a Reply