BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जनरल प्रमोशन पर निजी स्कूलों ने शासन का आदेश मानने से किया इंकार

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: जनरल प्रमोशन पर निजी स्कूलों ने शासन का आदेश मानने से किया इंकार
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पुन: स्कूलों को बंद रखने का फैसला करते हुए बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है। यह आदेश शासकीय स्कूलों के साथ निजी स्कूलों के लिए भी है, लेकिन निजी स्कूलों द्वारा शासन के इस आदेश का न केवल विरोध कर रहे है, बल्कि फरमान भी जारी कर दिया है कि साल भर की फीस का भुगतान करने के बाद ही बच्चों को जनरल प्रमोशन देंगे। शासन के जनरल प्रमोशन आदेश जारी करने से जहां बच्चों के पालकों में खुशी की लहर देखी जा रही थी, वहीं निजी स्कूलों द्वारा फरमान जारी होने के बाद उनकी खुशी निजी स्कूलों और शिक्षा विभाग के प्रति आक्रोश में तब्दील हो गयी है। 


छत्तीसगढ़ में कोरोना काल में निजी स्कूलों द्वारा जिस तरह से मनमानी की जा रही है उससे पूरे प्रदेश में पालकों में भारी आक्रोश है।  शासन के आदेश के बावजूद निजी स्कूलों द्वारा लगातार पालकों पर सालभर की फीस का भुगतान करने दबाव बनाया जा रहा है। प्रदेश में  कोरोना संक्रमण के मामले फिर से तेजी से बढऩे लगे है। ऐसी स्थिति में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन ने फिर से प्रदेशभर के स्कूल, कॉलेजों व आंगनबाड़ी केन्द्रों को बंद रखने का निर्णय लिया है। साथ ही सभी स्कूलों को बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों को छोड़कर अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को जनरल प्रमोशन देने का आदेश दिया है। लेकिन इस आदेश को मानने से निजी स्कूलों ने साफ मना कर दिया है। निजी स्कूल एसोसिएशन का कहना है कि फीस नहीं मिलने से स्कूलों की हालत खराब है और वे बिना फीस लिए जनरल प्रमोशन नहीं देंगे। निजी स्कूलों के इस फरमान के बाद बच्चों के पालकों में काफी रोष देखा जा रहा है। पालक संघ के लोग शासन के इस आदेश को माध्यम बनाकर पुन: कोर्ट जाने की तैयारी में है।


Share

Leave a Reply