BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में सरपंच की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: सड़क हादसे में सरपंच की मौत, एक युवक की हालत गंभीर
Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। सड़क हादसा देर रात को हुआ। मृतक बेमेतरा के दाढी ग्राम पंचायत का सरपंच है। दुर्घटना कवर्धा सिटी कोतवाली अंतर्गत एसपी कार्यालय के पास की है। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में बेमेतरा जिले के ग्राम दाढी के सरपंच आशुतोष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। भाई जितेंद्र ठाकुर ही हालत नाजुक बताई जा रही है और बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। आशुतोष कवर्धा में माता-पिता से मिलने आया था। इसी दौरान भाई के साथ वो किसी काम से सरोधा जलाशय की ओर गया हुआ था लेकिन यहां हुए सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई। सिटी कोतवाली टीआई मुकेश यादव ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 1:30 बजे एसपी कार्यालय से 200 मीटर दूर सड़क हादसा हुआ। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।

हत्याकांड में आरोपी तक पहुंचने के लिए बनाई चार टीमें-
हत्या के मामले में पुलिस की चार टीम बनाई गई है। एक टीम को पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी जुटाने के लिए लगाया गया है। दूसरी टीम टेक्निकल साक्ष्य जुटा रही है। तीसरी टीम को परिवार की संपत्ति की जांच में लगाया गया है। जबकि चौथी टीम एविडेंसियल साक्ष्य जुटी रही है। सोमवार रात एक टीम ने पीएम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया है। देर रात चारों की चिताओं को अगल बदल रखकर मुखाग्नि दी गई है।
 


Share

Leave a Reply