BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बहला फुसलाकर आरोपी ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर

 बड़ी खबर छत्तीसगढ़: बहला फुसलाकर आरोपी ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म, बच्ची की हालत गंभीर
Share

राजनांदगांव। जिले के अंबागढ़ चौकी क्षेत्र स्थित एक गांव में 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित बच्ची को गंभीर हालत मैं राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है। मामले मैं परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

गिरफ्तार किये गए आरोपी का नाम दैवानंद है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना 5 नवंबर की है। पीड़ित बच्ची अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी, उन्हीं बच्चों के साथ 20 वर्षीय आरोपी देवानंद भी खेल रहा था। मौके का फायदा उठाते हुए बच्ची को बहला फुसलाकर आरोपी अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
 

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के साथ बच्ची को इलाज के लिए मैडिकल कॉलेज भेजा। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपने ग्राम खुर्सीपार में अपने बहनोई के घर छिप गया। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।


Share

Leave a Reply