बड़ी खबर रायपुर: निगम ने जोन स्तर पर भाठागांव, समता कालोनी में अवैध कब्जा को हटाया
रायपुर। आज नगर निगम जोन 5 नगर निवेष विभाग की टीम ने भाठागांव में स्कूल के समीप शासकीय भूमि पर कब्जा करने वाले फैक्टरी संचालक पर कार्यवाही की। कब्जा भूमि पर लगभग 600 वर्गफीट क्षेत्र शासकीय भूमि को थ्रीडी व मजदूरों की सहायता से अवैध अतिक्रमण को तोडकर हटाया गया। सार्वजनिक मार्ग को कब्जे से मुक्त करवाते हुए लोगो के आवागमन के लिए खोला गया। इस प्रकार शासकीय भूमि को अवैध अतिक्रमण से मुक्त करवाने की कार्यवाही निगम ने अभियान चलाकर की और प्राप्त जनशिकायतो का निदान किया।
तरह आज नगर निगम जोन 8 नगर निवेश विभाग की टीम ने इंद्रप्रस्थ परिसर के समीप अवैध प्लाटिंग करने निजी भूमि पर लायी गयी मुरूम को थ्रीडी व डम्पर की सहायता से, अभियान चलाकर स्थल पर जप्त करने की कार्यवाही की। जनशिकायत सही मिलने पर जोन 8 कमिशनर अरूण धु्रव के निर्देष पर नगर निवेष उपअभियंता रूचिका मिश्रा की उपस्थिति में की गई। प्राप्त जनशिकायतो का अज्ञात लोगो से की जा रही अवैध प्लाटिंग की तैयार पर रोक लगाकर जोन स्तर पर त्वरित निदान किया गया।
इसी क्रम में जोन 7 नगर निवेष विभाग की टीम ने जनशिकायत मिलते ही वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करने जोन के तहत समता कालोनी में विप्र भवन के सामने के मार्ग का निरीक्षण किया। वहां जनशिकायत सही पाई गई। विप्र भवन के सामने सार्वजनिक मार्ग पर अवैध कब्जा किया जाना पाया गया। स्थल पर तत्काल नगर निवेष उपअभियंता नलिनी साहू की उपस्थिति में विप्र भवन के सामने मार्ग में किए गए अवैध कब्जे को श्रमिको की सहायता से तोडकर हटाने, सडक मार्ग को अवैध कब्जे से मुक्त करवाकर आवागमन के लिए खुलवाने कार्यवाही की गई।




