बड़ी खबर रायपुर: तेज रफ्तार टै्रक्टर से नीचे गिरे व्यक्ति की दबने से हुई मौत, ट्रैक्टर ड्रायवर के खिलाफ अपराध दर्ज
रायपुर। ट्रैक्टर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो जाने की रिपोर्ट पर आरंग पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मर्ग कायम कर अपराध दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पारागांव रायपुर निवासी हेमन्त सोनकर आयु 42 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 26 नवंबर को प्रात:6 बजे प्रार्थी खेत जाने के लिये ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 04 एनबी 1900 से वीरू केवट व श्यामलाल निकले थे। हगरिया तालाब के पास पारागांव में करीब सुबह 6.30 बजे ट्रैक्टर ड्रायवर श्यामलाल के द्वारा लापरवाही पूर्वक तेज गति से गाड़ी चलाने की वजह से वीरू केवट नीचे गिर कर चक्के के नीचे दब गया। गंभीर हालत में इलाज के लिये अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।




