BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर लाखों रुपये किये गबन, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

 बड़ी खबर रायपुर: निजी चैनल का प्रतिनिधि बनकर लाखों रुपये किये गबन, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Share

रायपुर। पंचायत द्वारा जारी विज्ञापन के चेक की राशि को काट छांटकर राशि बढ़ाकर लाखों रुपये फर्जी तरीके से निकाल लेने की रिपोर्ट पर आरंग थाने में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धारा 420,34,467,468,471 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत लखौली आरंग निवासी पूर्व सरपंच सोमनाथ ओगरे ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि पंचायत का खाता क्रमांक 17862191010400 ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स शाखा आरंग से ग्राम पंचायत के विकास एवं अन्य कार्यो का पत्रिका प्रकाशन के लिये न्यूज संवाददाता को विज्ञापन का पांच चेक जारी की गई थी। पुष्पेन्द्र सिंह को चेक क्रमांक 028761 में 4994 रूपये अक्षरी चार हजार नौ सौ चौरन्वे रूपये दिनांक 05 दिसंबर 2019 को कार्यालय ग्राम पंचायत भवन लखौली में बिल प्राप्त करने के पश्चात एवं कैलाश सिंह को चेक क्रमांक 028763 में 1123 रूपये अक्षरी एक हजार एक सौ तेईस रूपये व चेक क्रमांक 028764 में 1123 रूपये अक्षरी एक हजार एक सौ तेईस रूपये, एवं चेक क्रमांक 028765 में 1178 रूपये अक्षरी एक हजार एक सौ अठत्तर रूपये दिनांक 17 दिसंबर 2019 को कार्यालय ग्राम पंचायत भवन लखौली में तथा चेक क्रमांक 028770 में 1119 रूपये अक्षरी एक हजार एक सौ उन्नीस रूपये दिनांक 05 जनवरी 2020 को उक्त चेक राशि का बिल प्राप्त होने के आश्वासन में दिया गया था। आरोपियों ने चेक में काट-छांट कर चेक फर्जी तरीके से चेक में कुटरचित कर 10 लाख 09 हजार 537 रूपये निकाल लिया। घटना की शिकायत की जांच पर पुलिस ने  कैलाश सिंग पिता मोती सिंग निवासी ग्राम बरहाई अमहाटोला थाना पाली जिला उमरिया एवं उसके साथी पुष्पेन्द्र सिंग के खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply