BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: 500 पेटी अंग्रेजी शराब ऑडिट में कम मिलने पर जांच में जुटा आबकारी विभाग

बड़ी खबर रायपुर: 500 पेटी अंग्रेजी शराब ऑडिट में कम मिलने पर जांच में जुटा आबकारी विभाग
Share

रायपुर। राजधानी में प्रीमियम शराब दुकान से 500 पेटी मंहगी अंग्रेजी शराब ऑडिट में कम मिलने पर आबकारी विभाग का दस्ता मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटा है। 


मिली जानकारी के अनुसार आबकारी विभाग के द्वारा शराब दुकानों की ऑडिट करने पर स्टेशन रोड स्थित प्रीमियम शराब दुकान से करीब 500 पेटी अंग्रेजी शराब कम मिली है। एैसी आशंका जतायी जा रही है कि लॉकडाउन के दौरान दुकान के गोडाउन में रखा 500 पेटी अंग्रेजी शराब बेची गई है। वहीं सूत्रों के अनुसार लॉकडाउन के दौरान शराब दुकान बंद होने के बावजूद भी शराब आसानी से राजधानी में उपलब्ध हो रहा थी। 9 सौ रुपये वाली अंग्रेजी शराब को 25 सौ ं एवं 2 हजार कीमत वाली शराब 4 हजार रुपये में उपलब्ध हो जाने की जानकारी मिली है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान इस दुकान के गोडाउन से ब्लैक में मदिरा प्रेमियों को शराब उपलब्ध करायी गई है। फिल हाल इस मामले में आबकारी विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने बच रहे है और जांच किये जाने की बात कर रहे है। उनका कहना है कि 500 पेटी अंग्रेजी शराब ऑडिट में कम पाया गया है। 


Share

Leave a Reply