छत्तीसगढ़ पर फिर पड़ा Corona का साया,एक ही दिन में इस जिले में मिले इतने कोरोना मरीज,जानिए किस जिले में कितने एक्टिव केस ?    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 10 नए मरीज मिले, कहां कितने केस मिले, देखें सूची…    |    प्रदेश में थमी कोरोना की रफ्तार, आज इतने नए मामलों की पुष्टिं, प्रदेश में अब 91 एक्टिव केस    |    CG CORONA UPDATE : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में बढ़त जारी...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    BREAKING : प्रदेश में आज 15 नए कोरोना मरीजों पुष्टि, देखें जिलेवार आकड़े    |    प्रदेश में कोरोना का कहर जारी...कल फिर मिले इतने से ज्यादा मरीज, एक्टिव मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 100 के पार    |    छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 14 नए मरीज...इस जिले में सबसे ज्यादा संक्रमित,कुल 111 एक्टिव केस    |    सावधान : छत्तीसगढ़ में फिर बढ़ रहा कोरोना...जानें 24 घंटे में सामने आए कितने नए केस    |    Corona update: प्रदेश में 2 कोरोना मरीजों की मौत...इलाज के दौरान तोड़ा दम    |

बड़ी खबर रायपुर: राजधानी में दो सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार

 बड़ी खबर रायपुर: राजधानी में दो सूने मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार
Share

रायपुर। राजधानी में फिर दो सूने मकानों का ताला तोड़कर आलमारी में रखे सोने,चांदी के जेवरात व नगदी रुपयें चोरी कर लेने की रिपोर्ट थाने में दर्ज की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार रावतपुरा एक्टीव एकेडमी टिकरापारा निवासी रवि नायक 28 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 12 को शादी समारोह में शामिल होने उसका पूरा परिवार मकान में ताला लगाकर देवरी बालोद गया था। 14 दिसंबर को जब वापस रायपुर टिकरापारा आने पर मकान का ताला कुंदा टुटा हुआ मिला। कमरे के अंदर जाकर देखने पर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था,आलमारी में रखे एक सोने का चैन, एक जोड़ी सोने का कान का टाप्स, 08 जोड़ी बिछिया, 30 चांदी का सिक्का, 3 सोने का लौंग, सोने, चांदी के जेवरात व नगदी 5 हजार रुपयें को किसी ने लॉकर तोड़कर चोरी कर लिया। इसी तरह ग्राम माना बस्ती पंडवापारा निवासी दीपेश ठाकुर 25 वर्ष ने मानाकैम्प थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी है कि प्रार्थी की मां व दो बहने शादी कार्यक्रम में 08 दिसंबर को दुर्ग शादी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। 14 दिसंबर को वापस दोपहर 1 बजे घर मानाबस्ती रायपुर आये तब मकान में लगा ताला टुटा मिला व बेडरुम में रखे आलमारी दरवाजा खुला हुआ था। चेक करने पर लाकर टुटा हुआ मिला जिसमें रखा सोने का कान व गले का सेट,एक जोड़ी सोने का झुमका 2 जोड़ी, सोने का सिक्का 4 नग, बिन्दिया सोने का एक नग, सोने की 4 अंगुठी,सोने का मंगलसूत्र एक, सोने का नाक का फुल्ली 3 नग, सोने का ताबिज 3 नग, सोने का टुकड़ा 2 नग, चांदी का गणेश जी की मुर्ति एक नग, एवं नगदी 25 हजार रुपयें किसी ने चोरी कर लिया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380, 457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है। 


Share

Leave a Reply