बड़ी खबर रायपुर: बाथरुम गई लड़की से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। बाथरुम गई लड़की से जबरन पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। घटना की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सरोना पार्थवीक झोपड़ पट्टी डीडीनगर निवासी पीडि़ता 17 वर्ष ने रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 2 नवंबर को पड़ोस में रहने वाले नरसिंह साहु ने प्रार्थिया जब अपने घर के बाथरुम थी तभी अचानक घर के अंदर प्रवेश कर जबरन खींचकर झोपड़ी में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया। तीन दिन बाद लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दिया। जिसके बाद घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 4,6 पास्कों एक्ट भादवि 376,506 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




