नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा माकर 27 जुआरियों को किया गिरफ्तार, जुआरियों से नगदी लाखों रुपये जब्त

बड़ी खबर रायपुर: जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने छापा माकर 27 जुआरियों को किया गिरफ्तार, जुआरियों से नगदी लाखों रुपये जब्त
Share

रायपुर। राजधानी के तीन थानाक्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेलते 27 जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके पास से नगदी 1 लाख 88 हजार 670 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। 

पढ़ें : बड़ी खबर: मामा के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार कार से जा टकराई बाइक 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डीडीनगर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 18 नवंबर बुधवार को सोनकर बाड़ी के पास बिजली खंबा के नीचे सुन्दरनगर में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर मुखबिर के द्वारा बताए स्थान पर छापा मारकर घेराबंदी कर प्रशिशु उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर थाना डीडीनगर एवं पुलिस टीम ने 8 जुआरी जुआ खेलकर रुपयें पैसे का हार जीत लगाकर खेलते पाए जाने पर पकड़ा है। पकड़े गए जुआरियों के पास से नगदी 1 लाख 78 हजार 5 सौ रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है।
 
 
सभी जुआरियों के नाम पुछने पर अपना नाम  रीश वाधवानी, कुलदीप सिंह, महिपाल सिंह, चन्द्रकांत, पंचराम देवांगन, सुर्या नारायण, बलदेव प्रसाद अग्रवाल, ऐमन लाल,बताया है। इसी तरह आजाद चौक पुलिस ने जुआ खेलने की सुचना पर छापा मारने के दौरान घेराबंदी कर गौतमनगर आजाद चौक में पांच जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा है। मोहित सेन आयु 25 वर्ष पिता लखन लाल सेन एवं अन्य 4 जुआरियों के पास से नगदी 5100 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की गई है।
 
 
वहीं आरंग में दो स्थानों पर पुलिस ने छापामाकर ग्राम परसकोल आरंग व बागेश्वरपारा आरंग में जुआ खेलते लेनूू 24 वर्ष धीवर एवं गिरधारी निषाद 40 वर्ष के साथ अन्य 12 जुआरियों को घेराबंदी कर जुआ खेलते पकड़ा है। सभी जुआरियों के पास से नगदी 5070 रुपयें एवं ताश की 52 पत्ती जब्त की है। पकड़े गए सभी जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कानूनी कार्रवाही कर उन्हें जमानीय मुचलका पर रिहा कर दिया गया है। 


Share

Leave a Reply