बड़ी खबर रायपुर: खरीदने के बहाने ज्वेलर्स दुकान से सोने का झुमका उड़ा ले गई अज्ञात तीन महिलाएं
रायपुर। रायपुर शहर के महादेव घाट इलाके में एक ज्वेलर्स दुकान में गहनें खरीदने के बहाने पहुंची 03 महिलाओं ने दुकान से 21 हजार कीमत का सोने का झुमका चोरी कर ले गयी। घटना की रिपोर्ट दिनदयाल नगर थाना में दर्ज कराई गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महादेव घाट रोड रायपुरा में प्रार्थी हेमंत सोनी की उसकी के नाम से ज्वेलर्स दुकान है। बताया गया कि 10 अक्टूबर को शाम 5.30 बजे 03 महिलाएं गहनें खरीदने के लिए दुकान आई थी। इस दौरान उनके द्वारा सोने के झुमके भी देखे, लेकिन बिना खरीदी किये वे वापस चले गये।
महिलाओं के जाने के बाद हेमंत को पता चला कि उसके दुकान से एक नग सोने का झुमका जिसका वजन 4-70 ग्राम और कीमत 21 हजार रूपये है गायब है। हेमंत को समझते देर नहीं लगा कि इस चोरी के पीछे उन 3 महिलाओं का ही हाथ है जिसके बाद उसने इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर महिलाओं का पता लगाने का प्रयास कर रही है।




