BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर रायपुर: गोबर खरीदी केंद्र पहुंची नगरीय प्रशासन सचिव, गोबर खरीदी बंद पाए जाने पर केंद्र प्रभारी निलंबित

 बड़ी खबर रायपुर: गोबर खरीदी केंद्र पहुंची नगरीय प्रशासन सचिव, गोबर खरीदी बंद पाए जाने पर केंद्र प्रभारी निलंबित
Share

रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग की सचिव श्रीमती अलमेलमंगई डी. ने आज गोधन न्याय योजना के तहत नगर निगम रायपुर क्षेत्र अंतर्गत गोबर खरीदी केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गोबर से जैविक खाद निर्माण तथा पैकेजिंग और मार्केटिंग की भी जानकारी ली। अलरमेलमंगई डी. ने डगनिया केन्द्र में गोबर खरीदी बंद पाए जाने पर केन्द्र प्रभारी को मौके पर ही निलंबित किया।
 
 
सचिव अलरमेलमंगई डी. ने नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को किसी भी स्थिति में गोबर खरीदी बंद नहीं करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गौठानों में वर्मी कॉम्पोस्ट तथा अन्य सामग्रियों का निर्माण निरंतर जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि पशुपालकों और गोबर विक्रेताओं का पंजीयन भी अधिक से अधिक कर किसानों और गरीबों को लाभ पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जाए। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के आयुक्त सौरभ कुमार और नगरीय प्रशासन विभाग के अपर संचालक सौमिल चौबे मौजूद थे।


Share

Leave a Reply