BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |    छत्तीसगढ़ में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, रायपुर में सबसे ज्यादा केस, राज्य में कुल 45 एक्टिव केस    |

बड़ी खबर: युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म और रकम ऐंठने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

 बड़ी खबर: युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म और रकम ऐंठने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
Share

कोण्डागांव। जिला के केशकाल थाना क्षेत्रान्तर्गत दो युवकों दीपंकर विश्वास व वेंकट विजय किशोर द्वारा एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते हुए, 50 हजार रुपए ऐंठने के बाद युवती के साथ दुष्कर्म करने के मामले में पीडि़ता की शिकायत पर केशकाल पुलिस द्वारा इसमें संलिप्त दोनो आरोपियों को बीती रात गिरफ्तार किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरगांव के निवासी दीपंकर विश्वास पिता हीरेन्द्र विश्वास उम्र 31 वर्ष व लेंकट विजय किशोर पिता प्रभुराम उम्र 40 वर्ष इन दोनों युवकों ने कुछ दिन पहले एक युवती की आपत्तिजनक वीडियो बनाई थी। जिसके बाद पीडि़ता को वीडियो भेज कर ब्लैकमेल करते हुए फिरौती की मांग कर रहे थे। पीडि़ता ने डर के कारण अपने एक दोस्त की मदद से आरोपियों को 50 हजार रुपए भी दे दिए थे, इसके बाद भी आरोपी बाज नही आये। युवती को कमरे में अकेला देख कर नाजायज फायदा उठाते हुए दोनो ही दोनो आरोपी युवकों ने डरा-धमका कर बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया।

केशकाल एसडीओपी अमित पटेल ने बताया कि बीती रात पीडि़ता ने केशकाल थाने में आकर दो युवकों द्वारा उसे ब्लैकमेल करने व दुष्कर्म करने के सम्बंध में रिपोर्ट दर्ज करवाया था। जिस पर तत्काल एफआईए दर्ज करते हुए दोनो ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में धारा 342, 376 व 384 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


Share

Leave a Reply