नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर: मकान में लगी आग के चपेट में आने से 21 बकरियों की मौत, 60 फीसदी तक आग में झुलसी एक महिला

बड़ी खबर: मकान में लगी आग के चपेट में आने से 21 बकरियों की मौत, 60 फीसदी तक आग में झुलसी एक महिला
Share

कुम्हारी। दुर्ग जिले के कुम्हारी के पास ग्राम गोड़ी मुरमुंडा ढौर में रविवार आधीरात को एक मकान में आग लग गई। सूचना पर जबतक अग्रिशमन दल वहां पहुंचा तब तक आग काफी फैल चुका था। बड़ी मशक्कत के बाद आग काबू पाया गया। इस आगजनी से घर पर रखी 21 बकरियां जलकर खाक हो गई। वहीं एक महिला 60 फीसदी तक झुलस गई। आगजनी का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

कुम्हारी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना ग्राम गोड़ी मुरमुंडा ढौर स्थित मकान की है। आधी रात 12.30 बजे आगजनी की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात अग्निशमन दल को रवाना किया गया। आगजनी स्थान में पहुंचने के बाद अग्रिशमन कर्मियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। टीम ने 3 बकरियों को जिंदा रेस्क्यू किया वहीं जलकर मृत हुई 21 बकरियों व 60 फीसदी झुलसी महिला को बाहर निकाला गया। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे रेस्क्यू अभियान में अग्निशमन दल को तीन से चार घंटों का समय लगा।

 



Share

Leave a Reply